Select Date:

पेरिस ओलिंपिक-भारत की महिला-पुरुष टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची:रैंकिंग राउंड में धीरज बोम्मादेवरा चौथे नंबर पर

Updated on 26-07-2024 01:28 PM

भारत ने पेरिस ओलिंपिक में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। यहां गुरुवार को आर्चरी के क्वालिफायर राउंड में दोनों भारतीय टीमों ने टॉप-4 पर रहते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

लेस इनवैलिड्स गार्डन में दोपहर में पहले महिला टीम ने चौथे स्थान पर रहते हुए टॉप-8 में जगह पक्की की, फिर शाम होते-होते पुरुष टीम ने टॉप-3 में फिनिश करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट हासिल किया।

युवा अंकिता भकत की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने 1983 अंक हासिल किए, जबकि पुरुष टीम ने धीरज बोम्मादेवरा के दमदार प्रदर्शन से 2013 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। टॉप-8 में भारतीय महिला टीम का मुकाबला फ्रांस और नीदरलैंड के विनर से होगा। जबकि भारतीय पुरुष टीम तुर्किए और कोलंबिया के विजेता से खेलेगी।

इस बार भारत सभी पांचों इवेंट में हिस्सा लेगा। इनमें महिला टीम, पुरुष टीम, महिला एकल, पुरुष एकल और मिश्रित डबल्स पांचों इवेंट में मेडल की रेस में है। इस बार लगता है तीरंदाज इतिहास रचने जा रहे हैं।

मिक्स्ड इवेंट में अंकिता और धीरज की जोड़ी बनेगी
रैंकिंग राउंड में युवा अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। अंकिता विमेंस कैटेगरी में 666 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहीं। जबकि धीरज बोम्मादेवरा ने मेंस कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया। मिक्स्ड इवेंट में अब अंकिता और धीरज की जोड़ी बनेगी। मिक्स्ड इवेंट में पुरुष और महिला वर्ग में देश की टॉप तीरंदाजों की जोड़ी बनती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.