Select Date:

ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगी परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट:31 मई तक IAS-IPS, IFS भरेंगे PAR

Updated on 04-05-2024 12:49 PM

मध्य प्रदेश में आईएएस, आईपीएस और आईएफएस समेत अन्य अखिल भारतीय सेवा के अफसरों की पीएआर (परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट) अब सीनियर अफसरों को ऑटो फॉरवर्ड होगी। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण मंत्रालय (डीओपीटी) ने इसको लेकर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि प्रदेश के अफसरों को इसके बारे में जानकारी दे दी जाए ताकि अप्रेजल रिपोर्ट में टिप्पणी लिखने और ऑटो फॉरवर्ड होने की प्रक्रिया के चलते किसी की पीएआर प्रभावित नहीं होने पाए।

डीओपीटी ने इसके लिए टाइम लिमिट भी तय कर दी है कि अफसर की पहली रिपोर्ट अपलोड करने के बाद से लेकर सीनियर अफसर और मुख्य सचिव की टीप लगने तक में कितना समय लगेगा और कब पीएआर ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगी।

​​​​​2014-15 से शुरू हुई है व्यवस्था

डीओपीटी की ओर से मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा गया है कि PAR (परफॉर्मेंस अप्रेजल रिपोर्ट) की इलेक्ट्रानिक रिकार्डिंग वर्ष 2014-15 से अनिवार्य की गई है। इसके लिए आल इंडिया सर्विसेस (PAR) संशोधन नियम 2017 में प्रावधान किया गया था। इसके बाद 23 जुलाई 2019 के माध्यम से फिर संशोधन किया गया जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ पीएआर को एक स्टेज से अगले स्टेज तक ऑटो-फॉरवर्ड करने की शुरुआत की गई। पीएआर की टाइम बाउंड रिकॉर्डिंग को प्रभावी बनाने के लिए स्पैरो में मूल्यांकन वर्ष 2019-20 से एक तय तारीख के बाद पीएआर को एक स्टेज से अगले स्टेज तक ऑटोमैटिकली फाॅरवर्ड करने की व्यवस्था शुरू की गई है।

ऐसे चला बदलाव का सिलसिला

डीओपीटी ने कहा है कि मई 2022 और अप्रेल 2023 में राज्य सरकार को विभागीय पत्र के माध्यम से बताया गया है कि वर्ष 2021-22 और उसके बाद के मूल्यांकन वर्ष के लिए पीएआर के संबंध में ऑटो फॉरवर्डिंग प्रावधान लागू किया जाएगा। अब 2023-24 के लिए जो पीएआर पेश किए जाएंगे उसके लिए टाइम लिमिट के साथ ऑटो फाॅरवर्डिंग तय कर दी गई है।

फिजिकली जारी होने पर टीप दर्ज होने की डेट होती है काउंट

बताया गया कि एक बार जब पीएआर 31 दिसंबर की आधी रात को बंद हो जाता है तो ऑनलाइन डोजियर में आटो फाॅरवर्ड हो जाता है और इसे डीम्ड प्रजेंटेशन माना जाता है। ऐसे मामलों में जहां पीएआर 31 दिसंबर की आधी रात तक सिस्टम पर अपलोड नहीं किया जा सका और फिजिकल प्रस्तुत किया गया है, इस स्थिति में पीएआर पर टीप दर्ज होने के दिनों की संख्या उस तारीख से गिनी जाती है जिस दिन पीएआर फिजिकली जारी किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
 23 April 2026
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
 23 April 2026
भोपाल। कहते हैं कि कोई भी बड़ा निर्णय यूं ही नहीं हो जाता। ऐसा ही कुछ किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा देने के मामले में भी हुआ। अधिकारी…
 23 April 2026
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
 23 April 2026
 भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
 23 April 2026
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
 23 April 2026
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
 23 April 2026
 भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…
Advt.