Select Date:

देवी-देवाताओं की मूर्ति नहीं, पर कर्नाटक के गुरु भैरवैक्‍य मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे पीएम मोदी, जानिए वजह

Updated on 15-04-2026 12:59 PM
मांड्या : कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर इन दिनों खास चर्चा में है। उसका कारण है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इसका उद्घाटन करने आ रहे हैं। सबसे खास बात है कि चुनावी राज्यों में रैलियों और बैठकों की व्यस्तता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक पहुंच रहे हैं। हालांकि यह मंदिर सिर्फ इसलिए खास नहीं है कि इसका उद्घाटन पीएम कर रहे हैं, बल्कि इसकी असली पहचान इसके पीछे की कहानी और उससे जुड़ी विरासत में छिपी है।

दरअसल, यह मंदिर किसी देवी-देवता को समर्पित नहीं, बल्कि एक महान संत की याद में बनाया गया एक स्मारक है, जिन्हें लोग डॉ. बालगंगाधरनाथ स्वामीजी के नाम से जानते हैं। वे श्री आदिचुनचनगिरी महासंस्थान मठ के 71वें पीठाधिपति थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज सेवा को समर्पित कर दिया था। उनके लिए धर्म का मतलब सिर्फ पूजा-पाठ नहीं, बल्कि लोगों की मदद करना था।

कौन थे डॉ. बालगंधाधरनाथ स्वामीजी

उनका जन्म 18 जनवरी 1945 को कर्नाटक में गंगाधरैया के रूप में हुआ था। उनका संबंध कन्नड़ वोक्कालिगा समुदाय से था, जो एक कृषि आधारित समाज माना जाता है। बचपन से ही उनका झुकाव आध्यात्मिकता की ओर था। बाद में वे आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ से जुड़े और नाथ पंथ की परंपरा में दीक्षित हुए। वे भक्तनाथ स्वामीजी, चंद्रशेखरनाथ स्वामीजी और रामानंदनाथ स्वामीजी की आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने वाले संतों की शृंखला में शामिल रहे। उनकी साधना और सेवा भावना ने उन्हें एक अलग पहचान दी।
डॉ. बालगंगाधरनाथ स्वामीजी ने अपने जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों की मदद को प्राथमिकता दी। उन्होंने कई स्कूल, कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए, जिससे लाखों लोगों का जीवन बेहतर हुआ। यही वजह है कि उन्हें सिर्फ एक धार्मिक गुरु नहीं, बल्कि एक समाज सुधारक के रूप में भी याद किया जाता है।

2010 में मिला था पद्मभूषण सम्मान

उनके नेतृत्व में मठ ने शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में जबरदस्त काम किया। गांवों और पिछड़े इलाकों में रहने वाले लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनका मुख्य लक्ष्य था। उन्होंने जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर काम किया और लोगों को एकजुट करने का प्रयास किया। इसके लिए उन्हें 2010 में देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से भी नवाजा गया था।

2013 में हो गया था निधन

13 जनवरी 2013 को 64 वर्ष की आयु में किडनी फेलियर के कारण उनका निधन हो गया। उस समय वे केंगेरी स्थित बीजीएस ग्लोबल अस्पताल में इलाज करा रहे थे। उनके निधन से लाखों अनुयायियों को गहरा दुख हुआ, लेकिन उनकी शिक्षाएं और कार्य आज भी जीवित हैं।

बालगंगाधरनाथ स्वामीजी के विचारों को हमेशा जीवित रखने के लिए ये मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर का निर्माण पारंपरिक द्रविड़ शैली में किया गया है, जो दक्षिण भारत के प्राचीन मंदिरों की पहचान मानी जाती है। भव्य नक्काशी, ऊंचे गोपुरम और शानदार संरचना इसे एक अलग ही पहचान देते हैं। यह मंदिर सिर्फ देखने में सुंदर नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को भी दर्शाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.