Select Date:

हरियाणी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत, भेजा गया नोटिस, कॉलेज प्रोग्राम में दी थीं गालियां

Updated on 13-04-2026 01:27 PM
हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। मासूम शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने देहरादून में डीएवी कॉलेज के एक प्रोग्राम में स्टेज पर गालियां दीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसे लेकर हरियाणवी सिंगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत भिवानी के वकील अशोक आर्य ने बहल थाने में करवाई है। उधर, पुलिस ने अब मासूम शर्मा को नोटिस भेज दिया है और 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। अगर मासूम शर्मा ने ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

देहरादून में विरोध-प्रदर्शन, मासूम शर्मा के खिलाफ एक्शन की मांग

मासूम शर्मा के खिलाफ पौड़ी के श्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है, और थाना डोईवाला पुलिस ने सिंगर को नोटिस भेजा है। अब देहरादून के अलग-अलग इलाकों में मासूम शर्मा के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। लोगों में गुस्सा है और वो सिंगर के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग कर रहे हैं।

मासूम शर्मा ने बाद में मांगी माफी, बताया क्या हुआ था

सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसे देख लोगों में गुस्सा भर गया। कॉलेज में छात्र और शिक्षक भी थे, और उनके सामने मासूम शर्मा की इस तरह की हरकत ने गुस्सा पैदा कर दिया है। हालांकि, बाद में मासूम शर्मा ने अपने किए पर माफी भी मांगी थी। मासूम शर्मा ने एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी, जिसमें कहा था, 'राम राम दोस्तों, मैं देसी कलाकार मासूम शर्मा। मैं देहरादून कॉन्सर्ट में आया था। रात को मैं देहरादून में रुका हुआ था। वहां पर एक बदमाश चक्कर काट रहा था। मेरी टीम ने भी मुझे बता दिया था, लेकिन सोचा कि ऐसे ही घूमने आया होगा। हो सकता है वो भी रुक रहा हो। कोई बात नहीं। लेकिन एक घंटे बाद मेरे पास फोन आया मेरे चाचा के लड़के का अमेरिका से। उसके पास उस बदमाश ने फोन किया, मेरे पास नहीं किया। उसको उल्टा-सीधा बोला।'

'मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी चाहता हूं'

मासूम शर्मा आगे बोले, 'मैं और मेरी टीम, हम सो भी नहीं पाए। रात भर से स्ट्रेस था। मैंने फोन किया उसे, तो उसने फोन नहीं उठाया। तो वो गुस्सा गलती से मेरा स्टेज पर निकल गया। अगर किसी भी भाई या बहन को, किसी की भावनाओं को मेरे शब्दों से ठेस पहुंची हो, तो मैं माफी चाहता हूं।'

क्या है मासूम शर्मा का गाली देने वाला मामला?

दरअसल, शनिवार, 11 अप्रैल को मासूम शर्मा उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे थे, जहां डीएवी कॉलेज में उनका शो था। उस समय वहां हरिद्वार स्थित खानपुर विधायक उमेश कुमार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान मासूम शर्मा ने स्टेज से कहा कि कोई गुंडा उन्हें मारने के लिए आया था। उन्होंने पूरा वाकया और बताया और फिर स्टेज से ही सबके सामने गालियां देना और अभद्र भाषा बोलनी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि उस वक्त तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वहां से निकल गए थे, पर उमेश कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग वहां मौजूद थे। मासूम शर्मा ने को-आर्टिस्ट अजय हुड्डा के साथ स्टेज से ही आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया।

कौन हैं मासूम शर्मा?

मासूम शर्मा हरियाणा के एक पॉपुलर सिंगर, सॉन्ग राइटर और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह हरियाणवी म्यूजिक को मॉडर्न पॉप के साथ मिक्स करके परोसने के लिए जाते हैं और कई हिट गाने दिए हैं। इनमें 'लोफर', 'रात के शिकारी, 'ट्यूशन बदमाशी का', 'दो नंबरी' और 'चंबल के डाकू' जैसे गाने बेहद हिट रहे हैं। साल 2025 में हरियाणा सरकार ने मासूम शर्मा के तीन गाने यूट्यूब से हटा दिए थे और दावा किया था कि ये गाने गन कल्चर को बढ़ावा देते हैं। हालांकि, मासूम शर्मा ने दावा किया था कि यह फैसला राज्य सरकार के प्रचार विभाग में कार्यरत एक व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.