Select Date:

बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की कारण उपलब्ध कराएं : एसडीएम

Updated on 24-05-2024 06:20 PM

जशपुरनगर। जशपुर एसडीएम प्रशांत कुशवाहा, पत्थलगांव एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी, कुनकुरी एसडीएम नन्दजी पाण्डेय और फरसाबहार एसडीएम प्रदीप कुमार राठिया ने निजी स्कूल के प्राचार्य की बैठक लेकर आरटीई एक्ट के परिपालन और ड्रॉपआउट छात्रों के संबंध में ली गई। साथ ही निः शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा के अधिकार अधिनियम का शत प्रतिशत पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

एसडीएम ने सभी प्राचार्यो को पिछले पांच वर्षाे में बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ने वाले विद्यार्थियों की कारण सहित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रवेशित वर्षाे में अधिनियम अनुसार कम से कम 25 प्रतिशत बच्चे आर टी ई के तहत प्रवेश लेने, सभी की शत प्रतिशत एंट्री आरटीई पोर्टल पर सुनिश्चित करने और गणवेश और लेखन सामग्री हेतु प्रदाय राशि सीधे नगद बच्चो को न देकर नियमानुसार व्यय करने के लिए कहा। सभी को ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को पोर्टल में दर्ज करने को निर्देशित किया गया। 9वी से 12वी के विद्यार्थी जो आरटीई से लाभान्वित हैं, उनको यूनिफॉर्म और अन्य सामग्री वितरण करने के लिए निर्देशित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्राचार्यो से निरंतर समन्वय बनाकर पढ़ाई छोड़ने  वाले बच्चों की जानकारी लेते हुए शिक्षा के अधिकार अधिनियम  के तहत् नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.