Select Date:

राजस्व पखवाड़ा में आमजन की शिकायतों का गंभीरता से निराकरण किया जाए : कलेक्टर

Updated on 09-04-2026 01:10 PM
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने समय-सीमा की बैठक लेते हुए विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में आयोजित राजस्व पखवाड़ा में आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने, राजस्व संबंधी आवेदनों को ग्रहण करने तथा प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने तहसीलवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का प्रभावी निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारी एवं तहसीलदारों को यह भी निर्देशित किया कि पटवारी और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों के सहयोग से किसानों की जानकारी खाद वितरण हेतु एग्रीस्टैक पोर्टल में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। उन्होंने इस कार्य को अत्यंत गंभीरता से पूर्ण कराने पर जोर दिया।

कलेक्टर ने राजस्व पखवाड़ा शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण करने तथा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने मॉनीटरिंग को सुदृढ़ बनाने और आवेदन प्राप्त नहीं करने वाले पटवारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से टीबी मुक्त अभियान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और सात दिनों के भीतर आवश्यक मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने टीबी की पहचान हेतु एक्स-रे जांच को अनिवार्य रूप से बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एमएमयू, नगरीय निकायों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद सीईओ को वल्नरेबल जनसंख्या की पहचान कर टीबी जांच शिविर आयोजित कराने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो वर्ष या उससे अधिक समय से लंबित कार्यों की स्थिति में नए प्रस्तावों की स्वीकृति पर रोक लगाने की बात स्पष्ट की। साथ ही निर्माण पोर्टल में जानकारी अपलोड नहीं करने वाले विभागों को जियो-टैगिंग के साथ फोटो एवं आवश्यक विवरण तत्काल अपलोड करने के निर्देश दिए।
बैठक में बंद योजनाओं के खातों को पूर्णतः बंद कर शेष राशि शासन खाते में जमा कराने, मुख्यमंत्री घोषणाओं की अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने, मातृ वंदना योजना के लक्ष्यों की पूर्ति, 275(क) के तहत जानकारी प्रेषित करने, कर्मयोगी भारत प्रशिक्षण पूरा कराने, अपार आईडी, रेडी-टू-ईट, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना, धरती आबा, पीएम जनमन योजना तथा स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। समय-सीमा के लंबित प्रकरणों पर प्रगति लाते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने पीएमओ, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मानवाधिकार आयोग, कलेक्टर जनदर्शन सहित अन्य महत्वपूर्ण लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिए।

जनगणना 2026 : स्वगणना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश
कलेक्टर  दुदावत ने जनगणना 2026 के तहत 15 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली स्वगणना प्रक्रिया के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। उन्होंने 1 से 30 मई तक होने वाले मकान सूचीकरण कार्य को गंभीरता एवं तत्परता के साथ संचालित करने को कहा। जनगणना के प्रचार हेतु बैनर, पोस्टर, जिंगल, कचरा संग्रहण वाहनों, शिक्षा विभाग, नगरीय निकायों, जनपदों एवं सार्वजनिक उपक्रमों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर आयुक्त  आशुतोष पांडेय, जिला पंचायत सीईओ  दिनेश कुमार नाग, ओएसडी  तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर  देवेंद्र पटेल, सहायक कलेक्टर  क्षितिज गुरभेले, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.