Select Date:

पुणे और गोवा उड़ान मानसून के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

Updated on 12-06-2024 12:03 PM
भोपाल। समर शेड्यूल में लंबे समय बाद भोपाल से लखनऊ तक सीधी उड़ान शुरू हुई। अहमदाबाद एवं बेंगलुरू तक भी अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से यात्रियों को सुविधा हो गई है लेकिन पुणे एवं गोवा उड़ान शुरू नहीं होने से यात्री निराश हैं।करीब एक साल पहले पहली बार भोपाल से गोवा तक सीधी उड़ान प्रारंभ हुई थी। इंडिगो की यह उड़ान शुरू होने से यात्रियों को वाया मुंबई या इंदौर होते हुए गोवा जाने से मुक्ति मिल गई। इस उड़ान को उम्मीद के अनुरूप यात्री मिल रहे थे इसके बावजूद उड़ान को बंद कर दिया गया। अवकाश के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पर्यटन की दृष्टि से गोवा जाते हैं। भोपाल के यात्रियों को इस बार फिर से कनेक्टिंग उड़ान का सहारा लेना पड़ा।

पुणे जाने वाले युवाओं को मिली निराशा

एयर इंडिया ने करीब दो साल पहले पुणे उड़ान बंद कर दी। यह उड़ान दिल्ली से भोपाल आते हुए पुणे रवाना होती थी। राजधानी से बड़ी संख्या में छात्र एवं आइपी प्रोफेशनल्स पुणे जाते हैं। उड़ान बंद होने से युवा निराश हैं। कुछ समय पहले इंडिगो ने भी पुणे उड़ान शुरू करने की तैयारी की थी लेकिन कंपनी ने स्लाट नहीं लिया।  भोपाल से अमृतसर, चैन्नई एवं तिरूपति तक भी सीधी उड़ान प्रारंभ करने की मांग लंबे समय से हो रही है। फिलहाल किसी भी कंपनी ने इन शहरों तक स्लाट नहीं मिला है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि अब अक्टूबर माह से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल में ही कुछ नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल जिला   ट्रायथलोन  संघ द्वारा दो दिवसीय मल्टी स्पोर्ट्स सुपर स्प्रिंट ट्रायथलॉन, एक्वाथलोन एवं स्प्रिंट डिस्टेंस स्विमिंग प्रतियोगिता का आयोजन आरपीएम कैंपस, रातीबड़ में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
Advt.