तृषा कृष्णन और थलपति विजय के रिश्ते की टाइमलाइन:
- 2004–2008: चार फिल्मों (Ghilli, Thirupaachi, Aathi, Kuruvi) में साथ काम किया, जिससे उनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाने लगी और उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी, जिससे उनके डेटिंग की शुरुआती अफवाहें उड़ने लगीं।
- 2008-2021: उन्होंने साथ काम करना बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बीच रोमांटिक अफवाहों की वजह से परिवार में कलह शुरू हो गई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि थलपति की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने उन्हें चेतावनी दे दी थी कि उन्हें परिवार या 'इस रिश्ते' में से एक को चुनना होगा।
- मार्च 2022: विजय और तृषा के रिश्ते को लेकर नई अफवाहें फिर से तब उड़ीं जब फैंस ने तस्वीरों से अंदाजा लगाया कि थलपति और एक्ट्रेस एकसाथ NYC ट्रिप पर थे। यह अंदाजा एक तस्वीर के आधार पर लगाया गया था, जिसमें दोनों ने एक जैसे जूते पहने हुए थे।
- अक्टूबर 2022: तृषा कृष्णन को एक पब्लिक इवेंट में रिंग फिंगर में सगाई वाली अंगूठी पहने देखा गया। अटकलें और तेज हो गईं।
- 2023 ('लियो' की रिलीज): थलपति विजय और तृषा की जोड़ी करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्म Leo में साथ आई। इसने मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर जोरदार चर्चा को हवा दी।
- जून 2023: तृषा ने लंबे अरसे बाद विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें थलपति को एक्ट्रेस के कुत्ते के साथ खेलते देखा गया।
- अगस्त 2023: सोशल मीडिया पर नई तस्वीरें आईं, जिसने इस बात की चर्चा को जोर दिया कि तृषा और थलपति विजय, दोनों नॉर्वे वेकेशन पर एकसाथ थे। दोनों को हीथ्रो एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
- 2025: थलपति विजय जहां TVK के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे, वहीं उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी दे दी। इसने रिश्ते को लेकर अफवाहें और तेज कर दीं। इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब तलाक की खबरों के बीच दोनों को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन पार्टी में एकसाथ देखा गया।
- 2026: थलपति की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाकी की अर्जी में पति पर 'बेवफाई' के आरोप लगाए। उन्होंने बिना नाम लिए याचिका में एक एक्ट्रेस का जिक्र किया। यह भी कहा कि वह इस कारण 'मानसिक पीड़ा' से गुजरीं, क्योंकि एक एक्ट्रेस उनके पति के साथ वेकेशन की तस्वीरें पोस्ट कर रही थी। संगीता ने इसे 'दिल तोड़ने वाला' बताया। इस बीच थलपति के बेटे जेसन ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटा लिया।


