आर माधवन ने बताईं वो 5 चीजें, जिन्हें पत्नी से पूछने में आती है शर्म, बताया था कैसे टिकी है उनकी शादी
Updated on
09-05-2026 12:39 PM
आर. माधवन और पत्नी सरिता की शादी को 26 साल हो चुके हैं और शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया था। इस लिहाज से देखें, तो माधवन और सरिता का रिश्ता 34 साल पुराना है, पर फिर भी एक्टर को पत्नी से कुछ बातें पूछने में शर्म आती है। इसके बार में वर्षीय एक्टर ने हाल ही एक पोस्ट में बात की है। सरिता से आर. माधवन की मुलाकात इत्तेफाक से हुई थी। वह कोल्हापुर में माधवन की पब्लिक स्पीकिंग क्लास की स्टूडेंट थीं। फिर धीरे-धीरे उनके बीच प्यार पनपने लगा था। आर. माधवन अकसर ही पत्नी सरिता के बारे में बात करते नजर आए हैं और बताया कि वह किस कदर एक परफेक्ट पार्टनर हैं। पर कुछ चीजें पूछने में उन्हें शर्म आती है।
आर. माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उन 5 चीजों की लिस्ट बताई, जो एक पुरुष अपनी पार्टनर से करवाना चाहता है लेकिन पूछने में शर्म महसूस करता है।
आर. माधवन ने बताईं 5 चीजें, जो पुरुष अपने पार्टनर से चाहता है
माधवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था- पुरुषों को पसंद आने वाली 5 आदतें, जिन्हें वो अपनी पत्नियों से पूछने में शर्म महसूस करते हैं। इसमें कुछ स्लाइड्स थीं, जिन पर अलग-अलग बातें लिखी थीं। जैसे कि कभी-कभी वह पहल करे, वह पब्लिकली उसकी तारीफ करे, वह हमेशा प्यार दिखाए, वह क्लियरली और खुलकर विश्वास जाहिर करे, और वह बाहरी दुनिया से ज्यादा उसे प्रायोरिटी दे।'
माधवन ने बताया था 26 साल से कैसे टिकी है उनकी शादी
वहीं, इससे पहले आर. माधवन ने एक बार रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पत्नी सरिता संग शादी पर बात की थी। बताया था कि उनके एक्टर होने के बावजूद क्यों उनकी शादी टिकी हुई है। वह बोले थे, 'हम दोनों में भी उतनी ही लड़ाइयां होती हैं, जितनी किसी भी कपल में होती हैं। हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। सरिता के लिए, मैं सिर्फ एक नेशनल स्टार या एक्टर नहीं हूं, जिसके पति होने पर उसे गर्व महसूस करना चाहिए। वह उस व्यक्ति की बराबर की साथी है, जिसने उससे प्यार किया और उसका सम्मान किया। और मैं उसे यह एहसास दिलाने का कोई मौका नहीं छोड़ता कि मैं कितना लकी हूं।'
माधवन और सरिता की शादी, क्या करता है बेटा?
आर. माधवन और सरिता ने साल 1991 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और फिर 1999 में शादी कर ली। शादी के बाद वो 2005 में बेटे वेदांत के पैरेंट्स बने। हालांकि, पिता की तरह वेदांत एक्टर नहीं बने, बल्कि स्वीमिंग में करियर बना रहे हैं और देश के लिए कई मेडल भी जीत चुके हैं। साल 2019 में उन्होंने एशियाई एज ग्रुप स्वीमिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था।
माधवन की आने वाली फिल्में
माधवन की बात करें, तो वह हाल ही 'धुरंधर: द रिवेंज' में नजर आए थे। अब वह 'सर्कल', 'अल्फा', GDN और 'अधीरष्टसाली' नाम की फिल्मों में नजर आएंगे।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…