मुंबई में राहुल गांधी को दिखाए गए काले झंडे, आज भिवंडी कोर्ट में है पेशी
Updated on
21-02-2026 12:24 PM
मुंबई/ठाणे: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की मानहानि के मामले में पेश के लिए राहुल गांधी शनिवार सुबह मुंबई पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया, हालांकि इसके बाद जब राहुल गांधी भिवंडी के लिए रवाना हुए तो उन्हें रास्ते में काले झंडे दिखाए गए। यह घटना मुलुंड टोल नाके के पास हुई। काले झंडे बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत मंडपम में कांग्रेस के प्रदर्शन के विरोध में दिखाए गए। गौरतलब हो कि कांग्रेस के युवा माेर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में AI समिट को लेकर शर्टलेस प्रोटेस्ट किया था। राहुल गांधी आज भिवंडी कोर्ट में पेश होने के लिए मुंबई पहुंचे हैं।
राहुल गांधी हाय-हाय के नारे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का काफिला निकलने पर काले झंडे दिखाए, हालांकि उन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी हाय हाय के नारे भी लगाए। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में कांग्रेस के प्रोटेस्ट के विरोध में ही काले झंडे दिखाए। कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत मंडपम में घुस गए थे। उन्होंने प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरों वाली सफेद टी-शर्ट पहनकर प्रोटेस्ट किया था। बाद में उन्होंने शर्ट उतार दी थी। इन कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाथों में 'इंडिया-यूएस ट्रेड डील' और 'पीएम कॉम्प्रोमाइज्ड हैं' जैसे नारे भी लिखे थे। मुंबई पहुंचने पर राहुल गांधी का प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल समेत अन्य नेताओं ने स्वागत किया था।
क्या है RSS मानहानि का मामला?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2014 में लोकसभा चुनाव के लिए भिवंडी में एक चुनावी सभा के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके बाद आरएसएस के राजेश कुंटे ने इस केस में उनके खिलाफ भिवंडी कोर्ट में कंटेम्प्ट पिटीशन फाइल की थी। उनके वकील नारायण अय्यर ने बताया कि इस केस में कांग्रेस के सीनियर नेता शिवराज पाटिल-चाकुरकर राहुल के जमानतदार थे। चूंकि चाकुरकर का पिछले साल निधन हो गया था, इसलिए राहुल को नया जमानतदार देना होगा। इसलिए वे आज कोर्ट में पेश होंगे और नया जमानतदार देंगे।
भिवंडी दौरे पर टिकी हैं नजरें भिवंडी में कोर्ट का काम खत्म करने के बाद राहुल गांधी किससे मिलते हैं, पार्टी नेताओं से क्या चर्चा करते हैं, क्या वे भविष्य के लिए कोई रणनीति तय करते हैं? यह देखना अब जरूरी है। भिवंडी नगर निगम चुनाव के नतीजे अभी-अभी घोषित हुए हैं। इसमें कांग्रेस ने चंद्रपुर मेयर चुनाव में हार का बदला लेते हुए बीजेपी के बागी नारायण चौधरी को शुक्रवार को मेयर बना दिया था। चौधरी बीजेपी से बागवत करके विपक्ष के साथ आ गए थे।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…