राजा भैया ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, कुंडा विधायक ने दिल्ली में दिखाई धमक
Updated on
16-07-2026 11:55 AM
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर प्रतापगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है और समर्थक उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।
नई दिल्ली स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 21 से 30 जून तक आयोजित 49वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के आजीवन सदस्य राजा भैया ने प्रतियोगी संख्या 071 के रूप में भाग लिया। उन्होंने एस-25 क्ले पिजन ट्रैप शूटिंग (एनआर) पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में 25 का स्कोर करते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
बुधवार को घोषित परिणाम में राजा भैया ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने एक बार फिर खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
शूटिंग के प्रति शुरू से रही रुचि
राजा भैया ने अपने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता उदय प्रताप सिंह उत्कृष्ट शूटर रहे हैं। उन्हीं से प्रेरित होकर उनकी शूटिंग में रुचि विकसित हुई। वे समय-समय पर आयोजित विभिन्न शूटिंग प्रतियोगिताओं में भाग लेते रहे हैं और इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर प्रतापगढ़ का नाम रोशन कर चुके हैं।
समर्थकों ने दी बधाई
राजा भैया की इस सफलता के बाद देश और विदेश में मौजूद उनके समर्थकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में कटका मानापुर निवासी एवं पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि राजा भैया ने एक बार फिर प्रतापगढ़ का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…