राकेश बेदी की चांदी, 'धुरंधर' मेकर्स ने खुश होकर दिया 1 करोड़ बोनस, जमील जमाली को मिली दोगुनी फीस
Updated on
24-04-2026 05:40 PM
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा बन गए और उन्हें खूब सराहना मिली है। फिल्म की जबरदस्त सफलता के बीच, एक नई रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर को इतनी तारीफों के चलते 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया गया है।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'धुरंधर' के निर्माताओं को राकेश बेदी का अभिनय इतना पसंद आया कि उन्होंने सराहना और सम्मान के तौर पर उन्हें एक्स्ट्रा पे करने का फैसला किया है।
राकेश बेदी लोगों के दिल पर छा गए
एक सूत्र ने बताया, 'जमील जमाली के रोल में राकेश बेदी ने दर्शकों को प्रभावित किया, उनका मनोरंजन किया और उनका दिल जीत लिया। उनके डायलॉग मीम की दुनिया में अमर हो गए हैं, वहीं सीक्वल में उनके किरदार से जुड़े ट्विस्ट ने उनके प्रभाव को और भी बढ़ा दिया है। निर्माता उनके इस किरदार को इतना यादगार बनाने में की गई मेहनत से बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने उन्हें एक्स्ट्रा पैसे देने का फैसला किया है।'
राकेश बेदी की फीस 50 लाख
अंदरूनी सूत्र ने बताया, 'राकेश बेदी को धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के लिए 50 लाख रुपये दिए गए थे। दूसरे पार्ट की रिलीज और उसकी ऐतिहासिक सफलता के बाद, फिल्म के निर्देशक और निर्माता आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक दिया। यह फ्रेंचाइजी के लिए ली गई फीस से दोगुना था… इस भाव से उन्होंने यह भी साबित कर दिया है कि वे एक असाधारण इंसान हैं। किसी भी निर्माता के लिए इतना उदार होना दुर्लभ है।'
राकेश बेदी का 'धुरंधर' में रोल
राकेश बेदी ने फिल्म 'धुरंधर' में पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार निभाया था। 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई। फिल्म में उनके किरदार से जुड़ा एक अहम ट्विस्ट भी था, जो दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स की कमाई 3000 करोड़
आदित्य धर की निर्देशित इस दो-पार्ट वाली फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, संजय दत्त, आर माधवन और अक्षय खन्ना भी हैं। पहला पार्ट ब्लॉकबस्टर साबित हुआ और इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जबकि दूसरे पार्ट ने सिर्फ तीन हफ्तों में ही पहले की कमाई को पार करते हुए वैश्विक स्तर पर 1700 करोड़ रुपये से अधिक कमाए।
राकेश बेदी की अगली फिल्म
राकेश बेदी अब 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आएंगे। डेविड धवन की इस रोमांटिक कॉमेडी में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, राजेश कुमार और दिग्विजय भी हैं। यह फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…