राखी सावंत बन गई हैं फातिमा, ऐलान करने के बाद मक्का में बांटे जानमाज, भीड़ ने घेरा तो भागना पड़ा
Updated on
29-08-2026 12:39 PM
राखी सावंत अक्सर अपने विवादित बयानों और ड्रामैटिक अंदाज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अब वो मक्का से किए गए एक दिल को छू लेने वाले काम की वजह से चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी पवित्र काबा के पास नेपाल में आई भयानक बाढ़ और तूफान से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने इस आपदा के खत्म होने की प्रार्थना की और संकट में फंसे बच्चों, बुज़ुर्गों और जानवरों के लिए चिंता जाहिर की। वहीं, अब राखी का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो मक्का में जानमाज बांट रही हैं।
राखी सावंत के कई वीडियोज मक्का से वायरल हो रहे हैं। इनमें वो मक्का में जानमाज बांटती नजर आ रही हैं। राखी वीडियो में खुद को राखी फातिमा कहती हैं। वो कहती हैं, 'राखी फातिमा सबको मक्का में जानमाज बांट रही है। अल्ला हू अकबर।'
लोगों ने बरसाया प्यार
उनके वीडियो पर दुनियाभर से लोग प्यार बरसा रहे हैं और राखी की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कमेंट बॉक्स में लिखा- अल्लाह आपको सारी खुशियां दें। एक ने कहा- राखी बहुत दयालु इंसान हैं। एक ने लिखा- आप कितनों का भला करती हैं।
राखी ने की थी दुआ
राखी सावंत ने इससे पहले एक वीडियो में कहा था, 'मैं दुआ करती हूं, अल्लाह, नेपाल में जो बाढ़ आई है, जो तूफान आया है, वो रुक जाए। वहां के बच्चे, बूढ़े और जानवर सब बचाए जाएं। जो भारतीय और नेपालियों के दौर में हैं, वो सब सही सलामत रहें, अल्लाह।'
कुछ ही घंटों में वीडियो वायरल
राखी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसे प्लैटफॉर्म पर तेजी से लोगों का ध्यान मिला। पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों में इसे एक लाख से अधिक लाइक्स मिल गए।
राखी ने लोगों के लिए की प्रार्थना
हालांकि, राखी सावंत आमतौर पर अपने बेबाक अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन उनके हालिया वीडियो में उनका एक संवेदनशील पहलू देखने को मिला, जिसमें उन्होंने नेपाल में आई आपदा से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रार्थना की।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…