Select Date:

फिल्मों में नए-नए आए रणवीर स्टेज पर सुबकने लगे थे, शाहरुख-शाहिद के सामने रोते हुए दे दी थी पूरी स्पीच

Updated on 30-03-2026 11:41 AM
बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वक्त उनके करियर की शुरुआत का एक भावुक पल एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें वह अवॉर्ड लेते हुए भावुक होते हुए रो पड़ते हैं। इसी मंच पर वो अपने फैन्स से एक वादा भी करते हैं और कहते हैं कि वो उनके लिए आगे बहुत कुछ लेकर आएंगे।

बताया जा रहा है कि रणवीर का यह वीडियो साल 2011 का है। उन्होंने कहा था कि यह पल उनके लिए बेहद खास है और बचपन से एक्टर बनने का सपना आज पूरा हो गया है। साथ ही उन्होंने शाहरुख खान, शाहिद कपूर और करण जौहर के साथ मंच शेयर करने को अपने लिए बड़ी बात बताया। डेब्यू फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के लिए रणवीर को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर’ का अवॉर्ड दिया गया था। इस अवॉर्ड को हाथ में लेते ही रणवीर इस तरह भावुक हो गए कि स्टेज पर ही उनकी आंखें भर आईं। वो रोते-रोते अपनी बातें करते दिखते हैं। अब इतने साल बाद एक बार फिर से युवा रणवीर लोगों को भी भावुक कर रहे हैं।

रणवीर कहते हैं- मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहता था

रणवीर इस वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं, 'मैं आप सभी से माफी चाहता हूं, ये बहुत ओवरवेल्मिंग है। मैं बचपन से ही एक्टर बनना चाहता था और आज मैं यहां हूं इन तीन (शाहरुख खान, शाहिद कपूर और करण जौहर) लोगों के साथ स्टेज शेयर कर रहा हूं।' इसी के साथ उन्होंने आदित्य चोपड़ा, YRF, 'बैंड बाजा बारात' की टीम और अपनी फैमिली को भी शुक्रिया कहा। उनहोंने आखिर में प्रॉमिस करते हुए कहते हैं- लेडीज़ एंड जेंटलमैन, मैं प्रॉमिस करता हूं कि आगे बहुत कुछ आएगा। ये कहते हुए रणवीर स्टेज से हटने लगते हैं और तभी शाहरुख उन्हें रोकते हैं।

शाहरुख ने कहा- तू क्यों हो रहा है?

शाहरुख रणवीर को रोकते हुए कहते हैं, 'तू क्यों हो रहा है? अब रोने का समय तो हमारा है क्योंकि हिंदी सिनेमा में तू जो आ गया है, अब पता नहीं, हमारा क्या होगा।' शाहरुख ने रोते हुए रणवीर की तारीफ में उन्हें बॉलीवुड का सबसे खूबसूरत और उभरता सितारा कहा था। इसके बाद शाहरुख ने उन्हें 'ऐंवई ऐंवई लूट गया' गाने पर डांस सिखाने को कहने लगे और रणवीर के साथ उन्होंने बखूबी ये स्टेप किया।

लोगों ने की रणवीर की तारीफ

अब वही रोते हुए रणवीर 11 साल बाद 'धुरंधर' बन चुके हैं जिनके सामने देशभर के फैन्स और फिल्मी दिग्गज सिर झुकाए नजर आ रहे हैं। लोग रणवीर की तारीफें करते नहीं थक रहे। इस पुराने वीडियो पर अब 'धुरंधर 2' के फैन्स जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा., 'रणवीर कितने भावपूर्ण एक्टर हैं! बॉलीवुड में ऐसे एक्टर बहुत कम देखने को मिलते हैं। सालों से उन्हें अपने अनोखे फैशन के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल किया जाता रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा इसे सहजता से लिया है। यहां तक कि उन्होंने कॉफी विद करण में करण जौहर और आलिया को उनके भाई-भतीजावाद वाले व्यवहार के लिए लताड़ा भी था। अब दुनिया जानती है कि वे असल में कौन हैं और वे कितने प्रतिभाशाली अभिनेता हैं।' एक और फैन ने कहा- सबका टाइम आयेगा! एक और फैन ने कहा, 'वो आज भी उतने ही विनम्र और भावुक हैं, बॉलीवुड में इतने साल बिताने के बाद भी उनमें कोई बदलाव नहीं आया है। उनमें सिर्फ एक ही चीज बदला है और वो है आत्मविश्वास जो उम्र और सफलता के साथ-साथ सकारात्मक रूप से बढ़ा है!' एक और ने कहा- बस उनके भावों को इतनी खूबसूरती से व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं बचे हैं!

रणवीर की 'धुरंधर 2' को खूब मिल रही तारीफ

बता दें कि 'धुरंधर 2' भारतीय सिनेमा में इतिहास रच रही है। इस फिल्म ने केवल 9 दिनों के भीतर अब तक वर्ल्डवाइड 1,363.15 करोड़ रुपये की धांसू कमाई कर ली है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने भारत में ₹847.87 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.