रतन टाटा को 450% फायदा, सचिन तेंदुलकर को नुकसान! जानिए दोनों दिग्गजों ने कहां लगाए हैं पैसे
Updated on
02-08-2024 05:47 PM
नई दिल्ली: किड्सवियर स्टार्टअप फर्स्टक्राई (FirstCry) का 4,194 करोड़ रुपये का आईपीओ 6 अगस्त को खुलेगा। सॉफ्टबैंक और प्रेमजी इन्वेस्ट के निवेश वाली इस कंपनी ने इसके लिए इश्यू प्राइस 440-465 रुपये रखा है। इस इश्यू से अरबपति कारोबारी रतन टाटा की तगड़ी कमाई होनी तय है। उन्हें कंपनी में अपने निवेश पर 448.9% का मल्टीबैगर रिटर्न यानी 2.96 करोड़ रुपये का शानदार प्रॉफिट मिलने जा रहा है। 86 साल के टाटा ने साल 2016 में फर्स्टक्राई में 0.02% हिस्सेदारी करीब 66 लाख रुपये में खरीदी थी और अब 465 रुपये के ऊपरी मूल्य बैंड पर उन्हें करीब 3.62 करोड़ रुपये मिलेंगे। टाटा इस इश्यू के जरिए कंपनी में अपने सभी 77,900 शेयर बेचने जा रहे हैं। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के मुताबिक फर्स्टक्राई में टाटा के अधिग्रहण की औसत लागत 84.72 रुपये प्रति शेयर है।
रतन टाटा कई साल तक देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और अब टाटा संस के मानद चेयरमैन हैं। उन्होंने आईवियर रिटेलर लेंसकार्ट, डिजिटल पेमेंट ब्रांड पेटीएम, इलेक्ट्रिक वीकल बनाने वाली स्टार्टअप ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और ऑनलाइन स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म अपस्टॉक्स जैसे कई स्टार्टअप कंपनियों के लिए एक एंजल निवेशक के रूप में काम किया है। रतन टाटा को फर्स्टक्राई में अपने निवेश पर फायदा होगा। लेकिन दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और पिछले साल निवेश करने वाले कई अन्य निवेशकों को नुकसान होगा। सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि ने पिछले साल अक्टूबर में इस यूनिकॉर्न में 205,153 शेयर 487.44 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे।
सचिन को नुकसान
इस तरह तेंदुलकर दंपति ने फर्स्टक्राई में 10 करोड़ रुपये का निवेश किया था लेकिन अब उनके निवेश की वैल्यू लगभग 9.5 करोड़ रुपये होगी। इस तरह उन्हें करीब 5% का नुकसान हुआ है। हालांकि, लिस्टिंग के बाद शेयर की कीमतें ऊपर-नीचे हो सकती हैं। फर्स्टक्राई के आईपीओ में 1,666 करोड़ रुपये के ताजा शेयर जारी किए जाएंगे जबकि एमएंडएम और सॉफ्टबैंक जैसे मौजूदा शेयरधारकों 5.4 करोड़ शेयरों की बिक्री करेंगे। इस पर 6 अगस्त से 8 अगस्त तक बोली लगाई जा सकती है। इसकी लिस्टिंग 13 अगस्त को होने की संभावना है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 15% की वृद्धि के साथ 6,481 करोड़ रुपये रहा। इसी अवधि के दौरान इसका घाटा 34% की कमी के साथ 321 करोड़ रुपये रह गया।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…