जीएसटी कलेक्शन में रेकॉर्ड उछाल, अप्रैल में 2.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा, देखें डिटेल्स
Updated on
01-05-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: देश में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन में रेकॉर्ड तेजी देखने को मिली है। यह अब तक के अपने सर्वाधिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2024 में सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह 2.10 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इस बार रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन से सरकार का खजाना खूब भरा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस आंकड़े को अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके खुशी जाहिर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार किसी महीने में जीएसटी राजस्व 2 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है। इससे पहले मार्च महीने में भी छप्परफाड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ था। यह सालाना आधार पर 11.5 फीसदी बढ़ा था। मार्च में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपये हो गया था। यह उछाल घरेलू लेनदेन से जीएसटी संग्रह में 17.6 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी के कारण आया था। मार्च 2024 के लिए रिफंड का जीएसटी रेवेन्यू शुद्ध ₹1.65 लाख करोड़ था।
खूब हुआ कलेक्शन
ग्रास रेवेन्यू ने साल दर साल आधार पर 12.4 फीसदी की शानदार ग्रोथ हासिल की है। वहीं रिफंड के बाद के नेट रेवेन्यू को देखें तो ये 1.92 लाख करोड़ रुपये रहा है जो कि सीधे-सीधे सालाना आधार पर 17.1 फीसदी की बढ़ोतरी है।
इससे पहले था ये रेकॉर्ड
इस बार अप्रैल में रेकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन से पहले मार्च महीने में भी जीएसटी से सरकारी खजाना भरा था। मार्च 2024 में मासिक आधार पर 1.78 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। अगर इससे पहले के सबसे बड़े जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो यह पिछले साल यानी 2023 के अप्रैल महीने में दर्ज किया गया था। जीएसटी खजाने में तब 1.87 लाख करोड़ रुपये पहुंचे थे। आंकड़ों के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए कुल ग्रॉस जीएसटी कलेक्शन 20.18 लाख करोड़ रुपये रहा है। यह पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 0.18 लाख करोड़ रुपये ज्यादा है, तब 20 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था।
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…