Select Date:

मुंबई में रेड अलर्ट, बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश, माटुंगा-दादर में भी यही हाल, 5 की मौत, BMC के स्कूलों में छुट्टी

Updated on 04-07-2026 02:52 PM
मुंबई: मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। शहर में कई जगहों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए हैं और चालक उन्हें धक्का देकर बाहर निकालने को मजबूर हैं। वहीं, पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने शहर और उसके आस-पास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की भी संभावना है। अनुमान यह भी है कि वीकेंड पर कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

मुंबई में बारिश के चलते स्कूल बंद
शनिवार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में मुंबई के कई हिस्सों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवाएं चालू हैं। हालांकि, यात्रियों ने दिन के दौरान लोकल ट्रेन नेटवर्क में देरी की सूचना दी। न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बहुत ज्यादा बारिश के कारण मुंबई में स्कूलों और कॉलेजों को दोपहर की पाली के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है।
मुंबई में कहां कितनी बारिश?
बीएमसी के डेटा के अनुसार, पश्चिमी उपनगरों में मुंबई के बांद्रा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। जहां H वेस्ट वार्ड ऑफिस में 150.6 मिमी, सुपारी टैंक में 146 मिमी और पाली चिंबाई में 143.2 मिमी बारिश हुई। आइलैंड सिटी में, परेल में 141.8 मिमी, माटुंगा-दादर में 135.2 मिमी, फोर्ट में 120.8 मिमी, वडाला में 118.3 मिमी और लोअर परेल में 118 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में 143 मिमी, घाटकोपर में 136.4 मिमी, मानखुर्द में 134.2 मिमी, चेंबूर में 127.6 मिमी और मानखुर्द के महाराष्ट्र नगर में 124 मिमी बारिश दर्ज की गई।आज और कल हाईटाइड का अलर्ट
पिछले 24 घंटों में आइलैंड सिटी में औसत 99 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पूर्वी उपनगरों में 98 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 94 मिमी बारिश हुई। शनिवार दोपहर 2:50 बजे 4.26 मीटर और रविवार सुबह 2:52 बजे 3.60 मीटर की ऊंचाई पर हाई टाइड (समुद्र का जलस्तर बढ़ना) की उम्मीद है। शनिवार रात 8:56 बजे 1.66 मीटर और रविवार सुबह 8:22 बजे 1.28 मीटर पर लो टाइड (समुद्र का जलस्तर घटना) होने का अनुमान है। पुणे और ठाणे में भी भारी बारिश के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं और दोनों शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति है।
नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड पर भारी जलभराव
मुंबई के विवा कॉलेज रोड, आचोले रोड, सेंट्रल पार्क, विजय नगर–नागिनदास पाड़ा, गाला नगर, तुलिंज ब्रिज सहित कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। प्रशासन ने नागरिकों से आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की अपील की है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई से सटे नालासोपारा पूर्व के आचोले रोड पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है।

भिवंडी का तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाका पूरी तरह जलमग्न
सड़क पर पानी भरने से कई वाहन बीच रास्ते में बंद पड़ रहे हैं। जलभराव के कारण वसई-विरार शहर महानगरपालिका की अग्निशमन विभाग की गाड़ी भी ट्रैफिक में फंस गई। यहां तक रोड के आसपास सोसायटी और दुकानों में पानी घुस गया है। बारिश अभी भी लगातार जारी है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मौसम विभाग की ओर से पूरे जिलों में रेड अलर्ट की घोषणा करने के बाद सुबह से ही भिवंडी और उसके आसपास हो रही मूसलाधार बारिश के चलते भिवंडी शहर का तीन बत्ती भाजी मार्केट इलाका पूरी तरह से जलमग्न हो गया है।
दुकानों में पानी घुसा
दर्जनों दुकानों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों से सब्जी की खरीदारी करने के लिए सुबह-सुबह निकलें, लेकिन तीन बत्ती भाजी मार्केट का यह नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मौसम का अलर्ट जारी होने के बाद अंधेरी रेलवे स्टेशन पर बारिश जारी रही। लगातार बारिश के बावजूद, लोकल ट्रेन सेवाएं समय पर चल रही हैं और यात्री अपने काम पर जाते रहे। एक निवासी ने कहा कि हम मरीन ड्राइव पर जन्मदिन मना रहे हैं। मॉनसून के दौरान यहां आना बहुत अच्छा लग रहा है। दोस्तों के साथ मौसम का मज़ा लेने का अनुभव ही कुछ और है।
बारिश के कारण मौतें और हादसे
महाराष्ट्र में अब तक पांच लोगों की मौत की खबर है। इसमें मुंबई में तीन व्यक्त की मौत हो गई जबकि ठाणे और पुणे में एक-एक व्यक्ति के मरने की खबर है। 30 जून को मुंबई में एक स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरने से 11 साल के एक लड़के की मौत हो गई। दो दिन बाद भारी बारिश के बीच काम पर जाते समय साकीनाका के खैरानी रोड पर एक 55 वर्षीय व्यक्ति खुले सीवर मैनहोल में गिर गया। प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर ने स्टॉर्म ड्रेन की सफाई और अंदर सुरक्षा ग्रिल लगाने के लिए मैनहोल का ढक्कन हटाया था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने बिना किसी चेतावनी के उसे खुला छोड़ दिया। मीरा-भायंदर में एक पेड़ के अचानक उखड़कर गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
पुणे में मासूम हादसे का शिकार
पुणे के लोनी कालभोर इलाके में बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में गिरने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। ये गड्ढे सीवेज और स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज के काम के लिए खोदे गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर ने काम बीच में ही छोड़ दिया और बिना चेतावनी बोर्ड या बैरिकेड के गड्ढों को खुला छोड़ दिया।

ठाणे में महिला की करंट से मौत
बारिश से जुड़ी हालिया मौत में ठाणे में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। भारी बारिश के दौरान पावर ट्रांसफॉर्मर के पास फिसलकर गिरने पर वह एक लाइव वायर (बिजली के तार) के संपर्क में आ गई थी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 1 जुलाई की रात को हुई। आसपास के लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

नवी मुंबई में दो छात्र बाल-बाल बचे
वहीं, नवी मुंबई में नेरुल एलपी ब्रिज के नीचे पानी से भरी सड़क से गुजरते समय बिजली का झटका लगने से कॉलेज के दो छात्र बाल-बाल बच गए। बाद में जांच से पता चला कि जमीन के नीचे खराब हो चुके एक लाइव केबल की वजह से जमा हुए बारिश के पानी में बिजली का करंट आ गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली, शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर के 48 स्कूल शिक्षकों को नेशनल टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया। इनमें…
 05 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता संजय से मारपीट के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने शनिवार को अरेस्ट कर लिया।पुलिस ने उसे पटियाला हाउस कोर्ट…
 05 September 2026
सुल्तानपुर: जिसका उद्देश्य अडिग हो, उसे असफलताएं रोक नहीं सकतीं- इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है यूपी के सुल्तानपुर में पीपरगांव के रहने वाले सीनियर अंडर ऑफिसर शार्देन्दु तिवारी…
 05 September 2026
 लखनऊ: सहारनपुर में कलेक्‍ट्रेट में बने अवैध मस्जिद को बुलडोजर से ढहाने के बाद विपक्ष लगातार आरोप लगा रहा है। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला…
 04 September 2026
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान 6E 225 (VT-NOG) पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट शुक्रवार सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना करीब सुबह 9 बजे…
 04 September 2026
नई दिल्ली, कॉकरोच जनता पार्टी कार्यकर्ता नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में CJP ने आज दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में प्रदर्शन किया था। CJP की मांग थी…
 04 September 2026
पटनाः बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है, जिससे दीघा और गांधी घाट समेत विभिन्न घाटों और उसके आसपास के इलाकों…
 04 September 2026
नई दिल्ली: इस लड़की ने कम उम्र से भारतीय सेना में जाने का सपना देखा और लगन, हौसले और लगातार कड़ी मेहनत ने उसका यह सपना साकार कर दिया। ये…
 04 September 2026
2024 के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में पुलिस ने TMC नेता सोमनाथ डे को गिरफ्तार किया है। सोमनाथ पानिहाटी नगरपालिका के…
Advt.