Select Date:

दूषित पानी पीने को मजबूर भोपाल के अवंतिका होम्स के रहवासी, बीमारियों का बढ़ा खतरा; प्रशासन से लगा रहे गुहार

Updated on 10-02-2026 11:43 AM

भोपाल: राजधानी के कोलार स्थित अवंतिका होम्स फेज-दो के रहवासी इन दिनों दूषित पानी के संकट से जूझ रहे हैं। बिल्डर की वादाखिलाफी और प्रशासन की अनदेखी के चलते यहां के सैकड़ों परिवार पिछले चार वर्षों से दूषित पानी के साये में जीने को मजबूर हैं।

रहवासियों का आरोप है कि फ्लैट बुकिंग के समय बिल्डर ने नगर निगम के नर्मदा जल कनेक्शन का वादा किया था, लेकिन सारे फ्लैट बिक जाने के बाद अब बिल्डर इस जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। वर्तमान में बिल्डर द्वारा कराए गए बोरवेल से पानी की सप्लाई की जा रही है, जिसका रंग पेट्रोल की तरह लाल और गंदा दिखाई देता है।

रहवासी बीते चार साल से इसी तरह का पानी पीने को मजबूर हैं। स्थिति इतनी विकट है कि घरों में लगे वाटर आरओ के फिल्टर हर दो माह में खराब हो रहे हैं। मजबूरन, कई लोग दूर-दराज की पाइपलाइनों से पीने का पानी भरकर लाने को विवश हैं।

बढ़ रहा गंभीर बीमारियों का खतरा

दूषित पानी के उपयोग से कालोनी में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैर पसार रही हैं। यहां के अधिकांश निवासियों में पेट दर्द, पथरी, त्वचा रोग और तेजी से बाल झड़ने की शिकायतें सामने आ रही हैं। दूषित पानी न केवल पीने के लिए, बल्कि नहाने के लिए भी अनुपयुक्त हो चुका है।रहवासियों का कहना है कि वे इस नरकीय स्थिति से थक चुके हैं। उन्होंने मांग की है कि नगर निगम और जिला प्रशासन मामले में हस्तक्षेप करे और बिल्डर पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें स्वच्छ नर्मदा जल उपलब्ध कराए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2026
भोपाल, राजधानी में साइबर ठगी का खतरनाक ट्रेंड सामने आया है, जहां ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर एक 75 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर लिया। 24…
 05 May 2026
भोपाल, मोहन यादव सरकार प्रदेश के दस लाख दिव्यांगजनों के लिए पहली बार नीति बनाएगी। इस नीति के लागू होने के बाद सारे विभाग दिव्यांगजनों को लेकर एक प्लेटफार्म पर काम…
 05 May 2026
भोपाल, भोपाल की आदमपुर कचरा खंती में आग लगने के केस में सुप्रीम कोर्ट में आज (मंगलवार को) सुनवाई होगी। इस मामले में नगर निगम के जिम्मेदार अपना पक्ष रखेंगे। इससे…
 05 May 2026
भोपाल। बड़े तालाब के बोट क्लब पर चल रहीं नावों को लेकर पर्यटकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बरगी डैम में क्रूज डूबने की घटना के चार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश में भले ही अभी खाद की कमी नहीं है, मगर वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सरकार सतर्कता बरत रही है। प्रदेश में किसानों को पात्रता के अनुसार दो बार…
 05 May 2026
भोपाल। प्रदेश के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती सिस्टम का असर जारी है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ बारिश हुई। सागर, श्योपुर और दमोह…
 05 May 2026
भोपाल/रायपुर। बंगाल सहित तीन राज्यों में जीत पर भारतीय जनता पार्टी ने विजयोत्सव मनाया। प्रदेश भाजपा कार्यालय से लेकर जिलों में जश्न का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी…
 05 May 2026
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में पोस्टमार्टम और शवों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था अब पूरी तरह बदलने वाली है। पिछले कई दशकों से बदहाली का दंश झेल रही मर्चुरी (शवगृह) को अब…
 05 May 2026
भोपाल। बंगाल में भाजपा की जीत से प्रदेश में पार्टी उत्साहित है तो दूसरी ओर मप्र से भाजपा के राज्य सभा सदस्य एल मुरुगन और जार्ज कुरियन विधानसभा चुनाव हार गए…
Advt.