Select Date:

रिजल्ट आए, अब खत्म होगी आचार संहिता:सरकार के काम में आएगी तेजी, प्रशासनिक कसावट के साथ डेवलपमेंट वर्क होंगे शुरू

Updated on 05-06-2024 12:54 PM

पांच जून के बाद आचार संहिता खत्म होते ही मोहन यादव सरकार की नए सिरे से प्रशासनिक जमावट करने का काम शुरू हो जाएगा और निर्माण तथा अन्य विकास कार्य शुरू किए जा सकें। अगले मंगलवार से कलेक्टर कार्यालय में होने वाली जनसुनवाई भी शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही नए काम के लिए वर्क ऑर्डर जारी करने का काम भी शुरू हो जाएगा।

प्रदेश में चार चरण में हुए लोकसभा की 29 सीट के चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 13 मई को अंतिम चरण का मतदान होने के पश्चात चुनाव आयोग ने कई प्रतिबंधों को शिथिल कर लोगों को राहत पहुंचाने वाले काम चालू कराने की परमिशन दी थी लेकिन कई मामलों में सरकार खुलकर फैसले नहीं ले पा रही थी।

अब पांच जून को दोपहर तक चुनाव परिणामों का नोटिफिकेशन होने के बाद चुनाव आयोग आचार संहिता खत्म करने का आदेश जारी कर सकता है। इसके बाद प्रदेश में विकास कार्य और नीतिगत फैसलों को लेकर सरकार की कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

जिलों में कलेक्टरों द्वारा हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन करके लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। इस जनसुनवाई पर अभी रोक है। जीएडी (सामान्य प्रशासन विभाग) अब इसे फिर से शुरू करने का आदेश एक दो दिनों में जारी करेगा। इसके बाद अगले मंगलवार से जनसुनवाई शुरू हो जाएगी।

नए निर्माण कार्य होंगे चालू

बताया गया कि अब नए निर्माण कार्य भी शुरू किए जा सकते हैं। अगले माह 15 जून से मानसून सक्रिय हो जाएगा, इसलिए सरकार अब बारिश के पहले होने वाले काम तेज करेगी। खास तौर सड़कों को बनाने का काम लोक निर्माण विभाग, नगरीय विकास और आवास विभाग तथा एमपीआरडीसी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अफसर शुरू कर सकेंगे। इसके लिए अब चुनाव आयोग से परमिशन लेने की बंदिश खत्म हो गई है। बारिश के पहले उखड़ी सड़कों का पुनर्निर्माण, रखरखाव तथा नई सड़कों को बनाने का काम किया जाएगा। बजट के काम में तेजी आएगी। विधानसभा सचिवालय पहले ही एक जुलाई से मानसून का ऐलान कर चुका है जो 19 जुलाई तक चलेगा।

होगी कैबिनेट, नीतिगत फैसले होंगे

अब मोहन यादव सरकार की कैबिनेट मीटिंग बुधवार के बाद हो सकेगी। इसमें मोहन सरकार के प्रस्तावित एजेंडे पर अमल के लिए फैसला करने के साथ बीजेपी के संकल्प पत्र में शामिल बिन्दुओं को पूरा करने का काम किया जाएगा। फिलहाल सरकार का फोकस प्रदेश के नए वित्त बजट को लेकर रहेगा जो जुलाई के पहले हफ्ते में विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके लिए अब मुख्यमंत्री के साथ विभागीय मंत्री भी विभाग प्रमुखों से साथ बैठकें शुरू कर सकेंगे।

मंत्रालय-सचिवालय में बढ़ेगी अफसरों की बैठक

चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते मंत्रालय में एसीएस, पीएस और सचिव स्तर के अफसर या तो जाते ही नहीं थे या फिर कुछ देर बैठक कर वापस लौट जाते थे। अब मंत्रालय में इन अफसरों की बैठकें और मीटिंग्स का समय बढ़ेगा। यही स्थिति सचिवालय और विभागाध्यक्ष कार्यालयों में भी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
 27 April 2026
 भोपाल। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए बनारस से हडपसर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। गाड़ी संख्या 02531 का उद्घाटन विशेष फेरा 28 अप्रैल से…
 27 April 2026
भोपाल: महिलाओं के सशक्तीकरण को केंद्र में रखते हुए विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस सत्र…
 27 April 2026
भोपाल: लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (Women Reservation) देने के मुद्दे पर कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि उसे इस प्रस्ताव से कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि,…
 27 April 2026
भोपाल: अमेरिका के साथ शांतिवार्ता की कोशिशों के बीच ईरान ने अपनी “पिपुल टू पिपुल डिप्लोमेसी” को सक्रिय कर दिया है। इसी क्रम में ईरान के सर्वोच्च नेता अली हुसैनी खामेनेई…
 27 April 2026
भोपाल: प्रदेश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता आधारित संकलन-प्रसंस्करण को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में 8 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय डेयरी विकास…
 27 April 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश में बढ़ते तापमान के साथ भीषण गर्मी (MP Weather Update) का असर लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से…
 27 April 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र (MP Assembly Special Session 2026) सोमवार को आयोजित किया गया, जिसमें संसद और सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण…
 27 April 2026
 भोपाल: भोपाल जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक से रोजाना हजारों यात्रियों का आना-जाना होता है, लेकिन स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक की साइड की सड़क खुद परेशानी का बड़ा कारण बन…
Advt.