रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, अप्रैल 2024 में हुई थी गिरफ्तारी, 2800 रुपये के घोटाले का है आरोप
Updated on
19-05-2026 11:56 AM
नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा का बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत दे दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि टुटेजा को 21 अप्रैल 2024 को गिरफ्तार किया गया था। वह तब से न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि इस मामले के अन्य सह-आरोपी पहले ही जमानत पर बाहर हैं।
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा- अनिल टुटेजा के खिलाफ करीब 85 गवाहों से पूछताछ की जानी बाकी है और ट्रायल पूरा होने में लंबा समय लग सकता है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोप गंभीर जरूर हैं, लेकिन उनकी सच्चाई ट्रायल के दौरान ही तय होगा।
इन शर्तों पर मिली जमानत
आरोपी को जमानत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं। आदेश के अनुसार, अनिल टुटेजा जमानत पर रिहा होने के बाद राज्य से बाहर रहेंगे और किसी भी सेवारत सरकारी अधिकारी से संपर्क नहीं करेंगे। इसके अलावा, वह गवाहों को प्रभावित करने की कोई कोशिश नहीं करेंगे।
ईडी कर रही है मामले की जांच
ईडी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शराब घोटाला 2019 से 2022 के बीच हुआ। उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। ईडी का अनुमान है कि इस अवैध धंधे से करीब तीन हजार करोड़ रुपए की गैरकानूनी कमाई हुई, जिससे राज्य के खजाने को भारी नुकसान पहुंचा। ईडी के अनुसार, इस घोटाले की जांच में एक संगठित सिंडिकेट का पता चला, जिसमें नौकरशाह, राजनीतिक नेता और निजी कारोबारी शामिल थे।सिंडिकेट ने शराब की नीति को कमजोर करके अवैध तरीकों से पैसा कमाया। ईओडब्ल्यू/एसीबी के आरोप पत्रों के अनुसार, इस घोटाले के माध्यम से अर्जित अपराध की कुल धनराशि लगभग 2,883 करोड़ रुपए होने का अनुमान है।
पूर्व IAS अनिल टुटेजा को मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने दी शराब घोटाले में दी जमानत
21 अप्रैल 2024 से जेल में बंद हैं अनिल टुटेजा
सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों पर दी जमानत
कई रसूखदारों की हुई है गिरफ्तारी
ईडी ने अब तक पीएमएलए की धारा 19 के तहत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी, छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के तत्कालीन प्रबंध निदेशक, तत्कालीन आबकारी आयुक्त, तत्कालीन आबकारी मंत्री, तत्कालीन मुख्यमंत्री के पुत्र और मुख्यमंत्री के एक उप सचिव सहित अन्य लोग शामिल हैं।
धमतरी, छत्तीसगढ़ के धमतरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान वे एक कार और बाइक को रस्सी से खींचते हुए पेट्रोल पंप तक पहुंचे और…
जशपुर, जशपुर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और ऊर्जा संकट को लेकर हमला बोला। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में कांग्रेस के जिला संगठन…
रायपुर, रायपुर में तीन दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन आज से फिर शुरू हो गया। रामकी ग्रुप के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर काम पर वापसी कर ली है।…
रायगढ़, रायगढ़ में सूखा और गीला कचरा अलग-अलग लेने के लिए डोर-टू-डोर कलेक्शन वाहन संचालित किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहर में कई प्रतिष्ठानों की ओर से मिक्स कचरा दिया…
रायपुर, रायपुर जिले में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला-बाल विकास विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उन…
रायपुर, रायपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज (मंगलवार) फिर बढ़ोतरी हो गई है। तेल कंपनियों ने फ्यूल के दाम करीब 90-90 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। इससे…
जगदलपुर, बस्तर में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही इस हाई-प्रोफाइल बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,…
नई दिल्ली/रायपुर: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा का बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आरोपी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को जमानत…
रायपुर: भारत अब नक्सवाद से मुक्त हो चुका है...केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि देश से नक्सलवाद का खात्मा हो चुका है। अब…