‘TDP नेताओं की VSR से नजदीकी, एविएशन मिनिस्टर को हटाने की मांग’, प्लेन क्रैश को लेकर रोहित पवार का बड़ा आरोप
Updated on
19-02-2026 01:37 PM
पुणे: एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने अजित पवार के प्लेन क्रैश मामले में बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी नेताओं की वीएसआर कंपनी के साथ नजदीकी है। उन्होंने जांच पूरी होने तक केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु को हटाने की मांग की है।
'रोहित सिंह के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते'
एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने कहा कि वीएसआर के मालिक रोहित सिंह के कई नेताओं के साथ अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि उनके न सिर्फ महाराष्ट्र के बल्कि टीडीपी के कई नेताओं के साथ भी अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि रोहित सिंह की शादी में महाराष्ट्र और टीडीपी के कई नेता शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि एविएशन मिनिस्टर टीजीपी से हैं, जो कह रहे हैं कि एयरक्राफ्ट में कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें एतराज क्यों नहीं करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि वीएसआप अभी भी क्यों चल रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक एविएशन मिनिस्टर को हटा देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वीएसआर में कुछ ऐसे लोग हैं जो सरकार में कुछ लोगों के साथ मिले हुए हैं।
'वीएसआर डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी कर रही'
रोहित पवार ने दावा किया कि वीएसआर की मदद करने और उन्हें बचाने की जानबूझकर कोशिश की गई। अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने पूछा कि हमें पता चला है कि वीएसआर डॉक्यूमेंट्स में हेराफेरी कर रही है। उन्होंने कहा कि रोहित सिंह तो इंडिया में भी नहीं है, उन्हें देश से बाहर जाने जिया गया और हमें पता चला कि वह अमेरिका में हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जांच पूरी होने से पहले उन्हें बाहर कैसे जाने दिया गया।
'एयरक्राफ्ट में जरूरत से ज्यादा फ्यूल'
रोहित पवार ने आरोप लगाया कि लियरजेट एयरक्राफ्ट के सीनियर पायलट को पर्सनल दिक्कतें थीं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें "ब्लैकमेल" किया जा सकता था। रोहित पवार ने आरोप लगाया कि मुंबई से बारामती जाते समय एयरक्राफ्ट में जरूरत से ज्यादा फ्यूल था। उन्होंने कहा कि आपको इतने फ्यूल की जरूरत नहीं होती, इसके साथ ही एयरक्राफ्ट में गैर-कानूनी तरीके से फ्यूल ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हमें शक है कि पायलट का इस्तेमाल एक्सीडेंट कराने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि जब बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग मुमकिन नहीं थी, तब भी पायलट ने प्लेन को लैंड करने की कोशिश की या यूं कहें कि जानबूझकर क्रैश किया और धमाका किया। उन्होंने प्लेन क्रैश में इंश्योरेंस एंगल का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि एयरक्राफ्ट 35 करोड़ का था लेकिन उसका इंश्योरेंस 210 करोड़ का था। रोहित पवार के अनुसार, फाइनेंशियल मोटिव की भी जांच होनी चाहिए।
ब्लैक बॉक्स डैमेज होने पर उठाया सवाल
रोहित पवार ने एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि ब्लैक बॉक्स डैमेज हो गया था। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स एयरक्राफ्ट के पिछले हिस्से में है, जिसे आग से कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ब्लैक बॉक्स को 1,100 डिग्री सेल्सियस का तापमान झेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां वे दावा कर रहे हैं कि ब्लैक बॉक्स डैमेज हो गया है, लेकिन ब्लैक बॉक्स के पास कॉपर वायर सही-सलामत हैं। यह कैसे हो सकता है।
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…