श्रीलंका दौरे से आराम लेने की तैयारी में रोहित शर्मा और विराट कोहली, कप्तानी की रेस में ये दो नाम आगे
Updated on
09-07-2024 01:55 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैंपियन बल्लेबाज विराट कोहली को अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है। रोहित के आराम करने पर केएल राहुल या हार्दिक पंड्या इस प्रारूप में कप्तानी कर सकते हैं। वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के बाद विराट और रोहित इस फॉर्मेट में मैदान पर नहीं उतरे हैं। जिम्बाब्वे दौरे के बाद टीम इंडिया टी20 और वनडे खेलने श्रीलंका जाएगी।
बुमराह को भी मिल सकता है ब्रेक
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी वनडे सीरीज से ब्रेक दिया जा सकता है। समझा जाता है कि रोहित और विराट ने बीसीसीआई से लंबा ब्रेक मांगा है चूंकि दोनों लंबे समय से लगातार खेल रहे हैं। 37 साल के रोहित ने छह महीने से ब्रेक नहीं लिया है। उन्होंने दिसंबर जनवरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से लगातार खेला है। उसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टी20, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज, आईपीएल और टी20 विश्व कप शामिल है। विराट भी आईपीएल से लगातार खेल रह ेहैं।
भारत के श्रीलंका दौरे का शेड्यूल
बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, ‘चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे तैयारी के लिये काफी है।’ टीम इंडिया इस महीने के अंत में श्रीलंका का दौरा करेगी। वहां दोनों टीमों के बीच तीन टी20 और फिर तीन ही वनडे मैच खेले जाएंगे। 27, 28 और 30 जून को टी20 मुकाबले खेले जाएंगे। वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से होगी। 4 अगस्त को दूसरा और 7 को तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।
सितंबर से जनवरी तक तीन टेस्ट सीरीज
भारत को सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं, उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैच है। इन दोनों सीरीज का आयोजन भारत में ही किया जाएगा। फिर भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। यह समझा जाता है कि चयनकर्ता और वरिष्ठ खिलाड़ी अपने कार्यभार को विवेकपूर्ण तरीके से प्रबंधित करना चाहेंगे।
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…