हमले में घायल भाई से मिलने भागे-भागे पटना पहुंचे, करीबी बोले- वो बात करने की हालते में नहीं
Updated on
23-06-2026 01:37 PM
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी अपने भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना पहुंच गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद के बाद पंकज के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ। परिवार जहां इस घटना के बाद सदमे में है, वहीं मुंबई में जैसे ही पंकज त्रिपाठी को यह खबर मिली, वह भागे-भागे पटना पहुंच गए हैं, जहां भाई का इलाज चल रहा है। हमले की यह घटना रविवार शाम को माधोपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बेलसंड गांव में हुई। भाई विजेंद्र नाथ तिवारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को धारदार हथियार से हमले में विजेंद्र नाथ तिवारी को कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि पंकज अपने भाई के पास रहने के लिए पटना पहुंच गए हैं।
करीबी ने कहा- अस्पताल में विजेंद्र की तबीयत अब स्थिर है
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक करीबी ने बताया, 'पंकज अपने भाई से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।' उन्होंने आगे बताया कि विजेंद्र नाथ को कई चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है और जान को कोई खतरा नहीं है। दूसरी ओर, पंकज त्रिपाठी और परविार के बाकी लोग सदमे में हैं और बहुत चिंतित हैं।
पुलिस ने हथियार और खून से सने कपड़े बरामद किए
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह हमला जमीन के पुराने विवाद के कारण हुआ। अतिरिक्त महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) सुधांशु कुमार ने बताया कि गांव में संपत्ति से जुड़े विवाद को लेकर विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया था। जांचकर्ताओं ने इस मामले में एक पड़ोसी, राजेश शाह को गिरफ्तार किया है। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने पुष्टि की है कि एक फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा किया और कथित हथियार के साथ-साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे आरोपी के हैं।
हमला करने वाला मुख्य आरोपी राजेश शाह गिरफ्तार
बिहार पुलिस का कहना है कि पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर हुए हमले का मुख्य आरोपी राजेश शाह ही है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज पुलिस के एक विशेष अभियान के बाद आरोपी को पकड़ा गया। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह हमला जमीन विवाद और आपसी रंजिश का नतीजा हो सकता है। हालांकि, पुलिस ने अन्य संदिग्धों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।
मिट्टी भरवा रहे थे विजेंद्र नाथ तिवारी, तभी पीछे से हुआ हमला
पुलिस जांच के बारे में और जानकारी देते हुए सदर SDPO-2 राजेश कुमार ने IANS को बताया कि विजेंद्र नाथ तिवारी रविवार को अपने घर के पास मिट्टी भरवा रहे थे, तभी उन पर पीछे से हमला किया गया। यह पुराना विवाद जमीन को लेकर था। आरोपी ने कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से उन पर पीछे से हमला किया, जिससे कई गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित का इलाज पटना में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है और मुख्य आरोपी समेत हमले में शामिल सभी लोगों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा।
सुपरस्टार भाई से उलट साधारण किसान की जिंदगी जीते हैं विजेंद्र तिवारी
पंकज त्रिपाठी जहां बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, वहीं उनके बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी गांव में ही रहते हैं। वह खेती करते हैं और लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने उन अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है, जो कथित तौर पर फरार हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच जारी रहने के दौरान दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…