Select Date:

7 दिन मौत से जूझने के बाद सलीम वास्तिक ने खोली आंखें, बेटे उस्मान ने बताया- कैसी है अब हालत

Updated on 06-03-2026 02:54 PM
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ है। दावा किया जा रहा है कि हमले के सात दिन बाद सलीम को होश आ गया है। दिल्ली के मैक्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती सलीम अब डॉक्टरों की बातों पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि वह अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं।
सामने आए करीब 5 सेकेंड के एक वीडियो में सलीम वास्तिक अस्‍पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके गले पर ऑपरेशन के टांके दिखाई दे रहे हैं और उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। वीडियो में डॉक्टर जब उन्हें नाम लेकर पुकारते हैं तो सलीम आंखें खोलकर देखते हैं। डॉक्टर के कहने पर वह जीभ बाहर निकालते भी नजर आते हैं, जिससे साफ है कि वह आसपास की बातों को समझ पा रहे हैं। ये वीडियो अस्पताल की तरफ से जारी बताया गया है।

पिता अभी भी वेंटिलेटर पर: उस्‍मान

सलीम के बेटे उस्मान ने एनबीटी ऑनलाइन को बताया कि उनके पिता अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टर उनको दवाइयों के जरिए कुछ देर के लिए होश में लाए थे जिससे पता लगा सकें कि सलीम वास्तिक की दिमागी की हालत कैसी है। हमले में कहीं दिमाग में तो कोई चोट नहीं आई है? उस्मान ने बताया कि अस्पताल की ओर से उन्हें उनके पिता की कोई वीडियो नहीं दी गई है। उन्होंने भी कहीं और से ये वीडियो देखी।


दोस्‍त ने जताया AI वीडियो होने का संदेह

वहीं, सलीम वास्तिक के एक दोस्त का कहना है कि जो वीडियो अस्पताल से सामने आई है, उस पर उन्हें शक है। ये वीडियो एआई का इस्तेमाल कर बनाई गई लगती है। इसमें गले में दो जगह टांके दिखाए गए हैं, जबकि सलीम के गले पर एक ही जगह टांके लगे हैं।


48 घंटे के भीतर मारे गए थे गुलफाम और जीशान

आपको बता दें कि 27 फरवरी को गाजियाबाद के लोनी इलाके में सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने उन पर चाकू और पेपर कटर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। करीब चार मिनट तक चले इस हमले में सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में अमरोहा के रहने वाले जीशान और गुलफाम को आरोपी बताया था। 48 घंटों के भीतर अलग-अलग पुलिस मुठभेड़ों में दोनों को पुलिस ने मार गिराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
चमोली, चारधाम यात्रा के पांचवें दिन आज चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट विधिवत रूप से खोल दिए गए हैं। सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के द्वार खुलते ही…
 23 April 2026
मुंबई: सेक्सटॉर्शन के एक मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर की महिला क्रिकेटर, उसके भाई और उनके एक साथी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार…
 23 April 2026
पटना: दिल्ली से ग्रीन सिग्नल लेकर लौटे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आने वाले एक सप्ताह के भीतर अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार कर देंगे। जाहिर है जातीय और क्षेत्रीय संतुष्टिकरण पर…
 23 April 2026
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में अवैध निर्माण पर कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई। जिले के सुमन नगर में सिंचाई विभाग…
 22 April 2026
प्रतापगढ़: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह 'राजा भैया' किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। यूपी के प्रतापगढ़ में कुंडा से 1993 से लगातार विधायक चुने जा रहे…
 22 April 2026
पटना: पापा-मम्मी! दिन रात पढ़ाई करने के बाद भी रिजल्ट नहीं आ पा रहा है। इसलिए हम बाध्य होकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है... पटना में…
 22 April 2026
शाजापुर: मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब अपनी उपज बेचने आए किसानों का धैर्य जवाब दे गया। ग्राम खरदौनकलां…
 22 April 2026
पटना: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव महिलाओं को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर विवादों में घिर गए हैं। पप्पू यादव के बयान को जेडीयू हमलावर हो…
 22 April 2026
पटना: न्याय यात्रा, विकास यात्रा और समृद्धि यात्रा। इनके नाम पर जनता के मर्म को समझने और राज्य सरकार के कार्यों का मूल्यांकन करने का सफर है। नीतीश कुमार अब अपनी यात्रा का…
Advt.