स्कूली छात्र ने वन विहार में तीन माह के लिए भालू मैक्स को लिया गोद
Updated on
02-05-2024 12:20 PM
भोपाल। शहर के एक स्कूली छात्र ने वन विहार के एक भालू को गोद लिया है। उन्होंने भालू के खान-पान, स्वास्थ्य और अन्य देखभाल के खर्चे के रूप में 25 हजार का चेक अधिकारियों को दिया है। दरअसल, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में राष्ट्रीय उद्यान भोपाल में वन्यप्राणी अंगीकरण योजना एक जनवरी 2009 को शुरू की गई थी। इस योजना अंतर्गत इंदौर निवासी मास्टर विवान जोशी ने पर्यावरण तथा वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति प्रेम की ओर अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए नर गालू मैक्स को मंगलवार को तीन माह के लिए गोद लिया। विवान जोशी कक्षा नौवी के छात्र हैं, जिनके द्वारा वन विहार में पहली बार भालू को गोद लिया गया है।
विवान जोशी द्वारा वन विहार के संचालक अवधेश मीना को अंगीकरण के लिए आवश्यक राशि 25000 रुपये चैक के माध्यम से प्रदान की गई। वन विहार के संचालक द्वारा विवान जोशी को नर भालू मैक्स के अंगीकरण का प्रमाण पत्र भी दिया गया। वन्यप्राणियों की गोद लेने की यह योजना जन-जन में वन्यप्राणियों के संरक्षण के प्रति सद्भावना के लिए शुरू की गई है। इसमें व्यक्तिगत, संस्था, कारपोरेट सेक्टर, मप्र शासन के उपक्रम, पब्लिक सेक्टर आदि समुदाय के विभिन्न वर्गों की भागीदारी योजना को सही आयाम प्रदान करती है।
अब तक 95 वन्यप्राणियों को लिया गया गोद
असिस्टेंट डायरेक्टर वन विहार सुनील सिन्हा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था वन विहार के सूची में दर्शित किसी भी वन्यप्राणी को मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक आधार पर गोद ले सकता है। इसके लिए उन्हें नियत राशि मप्र टाइगर फाउंडेशन सोसायटी के नाम भोपाल में देय चैक अथवा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा कर निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करना होती है। गोद लेने के लिए भुगतान की गई राशि आयकर की धारा 80 जी (एस) के प्रविधान के अंतर्गत छूट के दायरे में भी आती है। सम्बंधित को प्रति सप्ताह अधिकतम छह सदस्यों को एक वाहन के साथ निश्शुल्क प्रवेश की सुविधा प्रदान की जाती है। सम्बंधित के नाम की पट्टिका गोद लिए गए वन्यप्राणी के बाड़े के समक्ष एवं दोनों प्रवेश द्वारों पर प्रदर्शन के लिए लगाई जाती है। इस योजना से 95 वन्यप्राणियों को गोद लिया जा चुका है, जिससे वन विहार को आज तक रुपये 78,72,180 रुपये की आय हो चुकी है।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…