Select Date:

कांग्रेस को झटका... दतिया विधायक धोखाधड़ी में दोषी करार, MLA मुकेश मल्होत्रा की विधायकी पहले से खतरे में

Updated on 02-04-2026 12:01 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दतिया जिले के दतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बैंक से धोखाधड़ी के एक मामले में बुधवार को दोषी करार दिया है। सजा गुरुवार, दो अप्रैल को सुनाई जाएगी। लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा आठ दोषसिद्धि पर दो वर्ष से अधिक की सजा अयोग्यता निर्धारित करती है, यानी विधानसभा की सदस्यता चली जाएगी। इसी बीच दतिया से विधायक राजेंद्र भारती को 25 साल पुराने मामले में दोषी करार दिया गया।

विजयापुर और बीना विधायकों का मामला भी अधर में

230 सदस्यीय मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के 65 विधायक हैं। इनमें श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मुकेश मल्होत्रा के निर्वाचन को हाई कोर्ट ने शपथ पत्र में आपराधिक प्रकरण का ब्योरा नहीं देने के कारण शून्य घोषित किया है। मल्होत्रा ने आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी, जिस पर उन्हें सशर्त स्थगन मिला है। उन्हें न तो वेतन-भत्ता मिलेगा और न ही वे वोट कर पाएंगे। सागर जिले के बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्मला सप्रे को लेकर दलबदल का मामला चल रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सप्रे के भाजपा में शामिल होने और पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के आधार पर याचिका लगाई है। विधायक ने हाई कोर्ट जबलपुर में अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि वे अभी भी कांग्रेस की सदस्य हैं। अब 20 अप्रैल को फिर सुनवाई होगी।

यह है अयोग्यता का प्रावधान, जा सकती है विधानसभा सदस्यता

विधानसभा के पूर्व मुख्य सचिव एपी सिंह का कहना है कि दो वर्ष या उससे अधिक सजा की सूरत में अयोग्यता का प्रावधान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम में है। यदि यह उस परिधि में आती है और स्थगन नहीं होता है तो फिर न्यायालय के आदेश पर कार्यवाही होगी। चुनाव आयोग और विधानसभा सचिवालय को आदेश की प्रति दी जाएगी। इसके आधार पर विधानसभा सचिवालय स्थान रिक्त घोषित करने की प्रक्रिया करके चुनाव आयोग को अवगत कराएगा, जो अधिकतम छह माह की अवधि में उपचुनाव कराएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
भोपाल, दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। प्रदेशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच विधानसभा में मुख्यमंत्री…
 22 July 2026
मध्यप्रदेश में बस किराया बढ़ाने की मांग अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। लगातार आश्वासनों के बावजूद किराया संशोधित नहीं होने से नाराज मध्य प्रदेश बस ओनर्स…
 22 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में निजी शिक्षण संस्थानों की फीस निर्धारण प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस विधायक पंकज उपाध्याय ने भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए हैं।विधानसभा में सरकार के जवाब का हवाला…
 22 July 2026
भोपाल। आयुष्मान कार्ड पर मुफ्त इलाज के झांसे में आकर भोपाल गए सागर जिले के एक किसान की गलत ब्लड चढ़ाने के कारण मौत हो गई।मृतक 46 वर्षीय ब्रह्मानंद सिंह…
 22 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने स्पष्ट किया है कि नदियों में दूध अर्पित करना लोगों की आस्था का विषय है और इसके खिलाफ देश में कोई निषेधात्मक कानून नहीं…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन के भीतर और बाहर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में…
 22 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के निजी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार वर्ष 2018 के मेडिकल एजुकेशन एडमिशन रूल्स में संशोधन करके…
 22 July 2026
 भोपाल। कोलार इलाके में दानिश हिल्स व्यू कालोनी के रहवासियों द्वारा अकबरपुर की शासकीय भूमि पर अवैध उत्खनन, पहाड़ी और पेड़ों की कटाई के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन…
 22 July 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने शाहपुरा तालाब और उसके बफर जोन का सीमांकन कर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही शाहपुरा तालाब किनारे डाला…
Advt.