Select Date:

बिलासपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 16 युवक-युवती पकड़े गए

Updated on 01-05-2024 04:34 PM

बिलासपुर। मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी में रूखसार अहमद उर्फ जावेद, नाजिर अंसारी एवं मधुमाला सिंह बर्मन नामक व्यक्तियों के द्वारा श्री साई विहार अपार्टमेंट अमेरी स्थितं फ्लैट के रूम नंबर 11 एवं 13 को किराये में लेकर दीगर राज्य निवासी महिलाओ को लाकर अनैतिक देह व्यापार का व्यवसाय किया जा रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत कराया गया. मुखबिर से प्राप्त सूचना की वास्तविक स्थिति से अवगत कराने की ज़िम्मेदारी दी गई प्वाइंटर के द्वारा जब सूचना की पुष्टि हो गई तब पुलिस टीम के साथ वहाँ पहुँचकर रेड किया गया तो मकान के अंदर कुछ लोग बैठे हुए मिले जिनसे पूछताछ करने पर वो खुद को इस देह व्यापार का संचालक बताए जिनमें जावेद उर्फ रुख़सार अहमद, नाज़ी अंसारी और महिलाएँ मधुबाला बरमन, रेखा कुर्रे होना बताए। अंदर के कमरे खुलवाने पर पता चला कि वहां एक लड़का और लड़की संदिग्ध अवस्था में बिस्तर में पड़े हुए हैं। मौके पर तलाशी की कार्यवाही करने के पश्चात आरोपी रुखसार अहमद से पूछताछ करने पर उसके द्वारा दो अन्य ठिकानों पर देहव्यापार चलाया जाना बताया। तदोपरांत उन दोनों जगहों पर जिनमें से एक गोकुल धाम पार्क मे रुखसार अहमद का घर है तथा दूसरा आसमा सिटी फेस 2 में रहने वाली शांता गंधर्व का मकान को देहव्यापार के लिए उपयोग किया जाना बताया गया। उक्त दोनों जगहों पर पहुँच कर पुलिस टीम के द्वारा रेड की कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया, इनके पास से पृथक पृथक नगदी रकम कुल 65830 रूपये, मोबाईल फोन 26 नग, आपत्तिजनक वस्तु उपयोग किये हुये कंडोम व साबूत कंडोम, शराब की बोतले, एक सीटी 100 पुरानी मोटर सायकल, जमीन तथा बैंक के कागजात, 2 नग कोरा चेक बुक, बलेनो कार एवं स्वीफ्ट डीजायर कार को जप्त किया गया। इस प्रकार आरोपियों के द्वारा किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार करना पाये जाने से मौके पर धारा 04, 05, 07 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत देहाती नालसी पर अपराध पंजीबध्द कर थाना वापस आये देहाती नालसी पर से नंबरी अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। इस कृत्य में संलिप्त दलालों, संचालको एवं ग्राहकों में कुल 05 महिलाओं एवं 11 पुरूषो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। साथ ही 07 लड़कियों को दैहिक शोषण के व्यापार से मुक्त कराया गया है, इनमें से 04 लड़किया कलकत्ता की रहने वाली है, उनको रेस्क्यू करके पुनर्वास हेतु कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
Advt.