रानी अवंती बाई सरोवर पर भू-माफियाओं का साया, विधायक रिकेश ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Updated on
22-04-2026 02:00 PM
भिलाई नगर। जल ही जीवन है- यह पंक्ति कागजों पर तो सुंदर लगती है, लेकिन धरातल पर जब स्वार्थ और लालच का मेल होता है, तो सबसे पहले जल के स्रोत ही बलि चढ़ते हैं। भिलाई के जुनवानी रोड कोहका स्थित रानी अवंती बाई सरोवर वर्तमान में इसी संकट से जूझ रहा है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस सरोवर को संरक्षित करने और तालाब की जमीन को लेकर किए जा रहे दावों की उच्च स्तरीय प्रशासनिक जांच करने की मांग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की है।
बिल्डरों की 'निजी जमीन' का खेल और अदालती दांवपेच अक्सर देखा गया है कि ऐतिहासिक तालाबों और सरोवरों को पहले 'निजबारी' या 'निजी जमीन' घोषित करा कर उनके अस्तित्व को मिटाने की कोशिश की जाती है। कोहका के इस सरोवर के साथ भी कुछ ऐसा ही खेल खेला जा रहा है। मामला न्यायालय तक पहुँचा, लेकिन अब जब बिल्डरों और भू-माफियाओं की सक्रियता फिर से बढ़ी है, तो स्थानीय जनता और पर्यावरण प्रेमियों में भारी चिंता है।
विधायक रिकेश सेन की मुहिम : विरासत बचाने की जंग वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस संवेदनशील मुद्दे पर सीधे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। उनका तर्क स्पष्ट है कि जल स्रोतों का संरक्षण केवल विकास नहीं, बल्कि भविष्य के लिए जीवन सुनिश्चित करना है।
विधानसभा में भी उन्होंने शासकीय जमीनों के संरक्षण का मुद्दा उठाया था, जो यह दर्शाता है कि वे इस धरोहर को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।
सेन ने कहा कि तालाब के आस-पास की जमीन का सीमांकन और राजस्व रिकॉर्ड की जांच अब अनिवार्य हो गई है। यदि समय रहते मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई, तो भू-माफिया इस सरोवर को कंक्रीट के जंगल में तब्दील करने में देर नहीं करेंगे। कोहका के बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों के लिए रानी अवंती बाई सरोवर केवल पानी का गड्ढा नहीं, बल्कि उनकी परंपराओं का हिस्सा है। यदि आज यह तालाब मिट गया तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी की बूंद-बूंद का संकट खड़ा हो जाएगा। इसलिए तालाब की जमीन को लेकर हो रहे दावों की निष्पक्ष जांच कर सरोवर संरक्षण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
दुर्ग, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
बालोद, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
दुर्ग। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…