Select Date:

Shakti Kapoor अपनी मौत की अफवाह पर बुरी तरह भड़के, बोले- मैं लीगल एक्शन लूंगा, ये अच्छी बात नहीं

Updated on 08-05-2026 12:15 PM
श्रद्धा कपूर के पिता और एक्टर शक्ति कपूर अपनी मौत की अफवाह पर भड़क गए हैं। हाल ही सोशल मीडिया पर 73 वर्षीय एक्टर के मौत की अफवाह फैल गई, जिससे फैंस को भी झटका लगा। पर शक्ति कपूर को इससे तगड़ा झटका लगा और वह भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के जरिए अपने ठीक होने की खबर दी और फेक न्यूज फैलाने वालों को भी लताड़ा। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। शक्ति कपूर ने फैंस से कहा कि वह एकदम ठीक हैं और लोगों से अपील की कि वो गलत जानकारी न फैलाएं।

शक्ति कपूर की मौत की फर्जी खबर, एक्टर ने किया रिएक्ट

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि शक्ति कपूर का निधन हो गया है,और इससे फैंस घबरा गए थे। जैसे ही मौत की अफवाह फैली, शक्ति कपूर ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने खुद अपने एकदम ठीक होने की जानकारी दी। शक्ति कपूर ने इसे लेकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया।

'मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी, लीगल एक्शन लूंगा'

वीडियो में शक्ति कपूर बोले, 'सभी को नमस्कार, मेरी मौत की अफवाह पूरी तरह झूठी है। मैं स्वस्थ और खुश हूं। प्लीज इसे इग्नोर करें। मैं इसकी शिकायत करने जा रहा हूं। लेकिन यह ठीक नहीं है। यह अच्छा नहीं है।' वीडियो में शक्ति कपूर शांत तो दिखे, पर उनके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही थी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस तरह की अफवाहें न केवल मशहूर हस्तियों के लिए बल्कि उनके परिवारों और प्रियजनों के लिए भी कितनी परेशान और विचलित करने वाली हो सकती हैं।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल अफवाहें फैलाने के लिए न करें

शक्ति कपूर ने यह भी कहा कि जिन भी लोगों ने उनकी मौत को लेकर फेक न्यूज फैलाई है, उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। एक्टर ने इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग बेफिजूल की अफवाहें फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए, खासकर किसी की मौत जैसे संवेदनशील मामलों में तो बिल्कुल नहीं। शक्ति कपूर का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गईं और उन्होंने एक्टर को काफी सारे मैसेज किए।

इन सेलेब्स की उड़ी थी मौत की अफवाह

शक्ति कपूर से पहले पिछले कई सालों में कई फिल्मी हस्तियों की मौत की अफवाह उड़ाई जा चुकी है। इनमें माधुरी दीक्षित, रजनीकांत, शाहरुख खान, मुकेश खन्ना, मीनाक्षी शेषाद्रि, लकी अली, दिव्यांका त्रिपाठी, शिल्पा शिरोडकर, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, आयुष्मान खुराना, काजल अग्रवाल और विक्रम गोखले समेत कई सेलेब्स का नाम शामिल है।

शक्ति कपूर का करियर

शक्ति कपूर के करियर की बात करें, तो उन्होंने अभी तक 700 से अधिक फिल्मों में काम किया है। वह कॉमेडी से लेकर खतरनाक विलेन के किरदारों में भी नजर आए और अपनी एक अलग पहचान बनाई। हाल ही शक्ति कपूर फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' में दिखे थे। शक्ति कपूर ने FTII से पासआउट होने के बाद काफी समय तक स्ट्रगल किया और फिर साल 1977 में फिल्म 'खेल खिलाड़ी का' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र थे। 80 के दशक में वह 'रॉकी' और 'कुर्बानी' में विलेन के रोल से छा गए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.