Select Date:

शाम कौशल ने बताया, पोता कैसा दिखता है? कटरीना कैफ या बेटे विक्की जैसा! कहा- मेरी बहू बहुत अच्छी है

Updated on 24-06-2026 12:54 PM
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में शुमार कटरीना कैफ और उम्दा एक्टर विक्की कौशल पिछले साल 7 नवंबर 2025 को पैरेंट बने। फैन्स उनके सोशल मीडिया अकाउंट छानते रहते हैं ताकि उन्हें पता लगे कि उनका लाडला कैसा दिखता है। अब विक्की कौशल के पापा ने बताया है कि उनका पोता दिखने में किसकी तरह है।

बॉलीवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर में से एक रहे शाम कौशल ने अपने पोते के बारे में खुलकर बात की है। दादा बनने की खुशी को लेकर बातें करते हुए उन्होंने कहा है कि उनके बेटे विहान ने उनकी जिंदगी बदल दी है। उन्होंने बताया कि उनके घर का ये नन्हा सितारा बिल्कुल अपने पिता विक्की कौशल की तरह दिखता है ।

शाम कौशल की लाइफ भी पोते के आने के बाद खुशियों से भर गई

'इंडिया टुडे' के साथ हुई बातचीत में 70 साल के शाम कौशल ने विक्की कौशल और कटरीना कैफ के बेटे विहान के साथ अपनी बॉन्डिंग पर खुलकर बात की। हर दादा की तरह शाम कौशल की लाइफ भी पोते के आने के बाद खुशियों से भर गई है।

शाम कौशल बोले- मैं ईश्वर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं

उन्होंने इस बातचीत में बताया, 'विहान ने मेरी जिंदगी बदल दी है। जब भी मैं काम में व्यस्त होता हूं और उसे गले नहीं लगा पाता तो मैं उससे वीडियो कॉल पर बात कर लेता हूं। वो बहुत प्यारा है। मैं ईश्वर का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।' इसी बातचीत में उनसे ये भी सवाल किया गया कि आखिर उनका पोता विक्की या कटरीना में से किससे अधिक मिलता-जुलता है?

' मेरे दो प्यारे बच्चे हैं और मेरी बहू भी बहुत अच्छी है'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि वह विक्की जैसा दिखता है।' शाम कौशल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'दुनिया में ऐसे कई माता-पिता हैं जो अपने बच्चों की वजह से खुशहाल महसूस करते हैं, मैं भी उनमें से एक हूं। मैंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। मेरे दो प्यारे बच्चे हैं और मेरी बहू भी बहुत अच्छी है। मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं।'

विक्की के पापा बोले- अगर मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा?

उन्होंने ये भी कहा कि उनके बेटे उनसे काम को लेकर अपनी रफ्तार धीमी करने को कहते हैं। उन्होंने इस बारे में बताते हुए कहा, 'वे मुझसे बार-बार कहते हैं कि पापा आप काम करना बंद कर दीजिए लेकिन अगर मैं काम नहीं करूंगा तो क्या करूंगा? मैं नौ साल की उम्र से काम कर रहा हूं। नाश्ता और चाय पीने के बाद क्या करूंगा?'

'पहले मैं इनसिक्यॉरिटी में काम करता था'

उन्होंने गुजरे दिनों को भी याद किया जब काम करना उनकी मजबूरी थी। उन्होंने कहा, 'पहले मैं इनसिक्यॉरिटी में काम करता था। मुझे अपने परिवार और बच्चों का ख्याल रखना पड़ता था। अब मैं सेफ महसूस करता हूं। मुझे पैसों की चिंता नहीं है। मैं अच्छे लोगों के साथ काम कर रहा हूं और मुझे इसमें पहले से कहीं ज्यादा मजा आ रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.