Select Date:

बड़ी तैयारी में शापूरजी पलोनजी ग्रुप, जान लीजिए प्लान

Updated on 06-08-2024 05:38 PM
मुंबई: पारसी कारोबारियों ने देश को काफी कुछ दिया है। ऐसे ही एक पारसी कारोबारी ने 160 साल पहले शापूरजी पालोनजी ग्रुप की नींव डाली थी। यह ग्रुप एक बार फिर से चर्चा में है। ऐसी खबर आई है कि ग्रुप 85,000 करोड़ रुपये के एसेट बेस से अपने साम्राज्य को और विस्तार देने की तैयारी में है। इसके लिए ग्रुप ने रोडमैप भी तैयार कर लिया है। इस समय ग्रुप मुख्य रूप से छह बिजनेस सेगमेंट में काम करता है। इनमें इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, वाटर एनर्जी और फाइनेंसियल सर्विसेज शामिल हैं।

रणनीतिक तरीके से चल रहा है काम


जब से यह ग्रुप अपने अस्तित्व में आया है तब से ही इसने अनेक लैंडमार्क प्रोजेक्ट्स के माध्यम से भारत के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देने की गौरवशाली विरासत को जन्म दिया है। हाल के महीनों में यह ग्रुप अपनी वैल्यू को अनलॉक करने, अपने कैपिटल स्ट्रक्चर को मजबूत करने और इंजीनियरिंग एण्ड कन्स्ट्रक्शन, इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट और एनर्जी के अपने कोर एरिया में ध्यान केंद्रित करने के लिए एक रणनीतिक अप्रोच पर काम कर रहा है। इस समय शापूरजी पालोनजी ग्रुप का टर्नओवर 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है और इसका ऑर्डर बुक 90,000 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके 40 देशों में 36,000 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं, जिनमें से ज्यादातर भारत में हैं। अगले कुछ सालों में ग्रुप की रेवेन्यू ग्रोथ दो अंकों में पहुंच जाने की पूरी संभावना है, जो देश में रोजगार के अवसर पैदा करने में पूरा योगदान देगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.