Select Date:

शेयर मार्केट धड़ाम, टाटा ग्रुप को हुआ जबरदस्त नुकसान, Tata Motors के शेयर 7 से ज्यादा गिरे

Updated on 05-08-2024 06:25 PM
नई दिल्ली: अमेरिका में मंदी की आहट सोमवार को दुनियाभर में देखी गई। भारत समेत कई देशों की शेयर मार्केट धड़ाम हो गईं। सेंसेक्स 2200 से ज्यादा अंक गिरकर बंद हुआ। इस गिरावट के कारण निवेशकों के एक ही झटके में 17 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए। इस गिरावट का सबसे ज्यादा असर टाटा के शेयरों में देखा गया। सोमवार को टाटा ग्रुप की लगभग सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर आ गए। इनमें सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स को हुआ।
सोमवार को टाटा मोटर्स का शेयर 42.85 रुपये की गिरावट के साथ 1053.80 रुपये पर खुला था। दिन में इसमें 7.40 फीसदी की गिरावट आई और यह 1015.45 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 1,014.05 रुपये पर आ गया था। हालांकि इसके पिछले एक महीने के प्रदर्शन की बात करें तो यह बहुत अच्छा नहीं रहा है। एक महीने में इस शेयर ने निवेशकों को 2.19 फीसदी का ही रिटर्न दिया है। हालांकि एक साल में कंपनी ने निवेशकों को 66.60 फीसदी का अच्छा रिटर्न दिया है। बता दें कि टाटा मोटर्स का मार्केट कैप 3.93 लाख करोड़ रुपये है।
टाटा के इन शेयरों पर भी पड़ा असर
टाटा ग्रुप की दूसरी कंपनियों के शेयरों में भी सोमवार को गिरावट आई। इनमें टाटा केमिकल्स, टाटा कम्युनिकेशंस, टाटा पावर, टाटा स्टील, टीसीएस, टाइटन आदि शामिल हैं। टाटा मोटर्स के बाद दूसरी सबसे बड़ी गिरावट टाटा पावर और टाटा स्टील के शेयरों में आई। इनमें 5 फीसदी से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं टाइटन के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा आई।

इस शेयर ने दिखाया दम
टाटा ग्रुप की एक कंपनी गिरते मार्केट में भी संभली दिखाई दी। इस कंपनी का शेयर सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ। इस कंपनी का नाम टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स है। इस कंपनी के शेयर में 0.70 फीसदी का उछाल आया और यह 1202 रुपये पर बंद हुआ। मार्केट खुलने पर इस कंपनी के शेयर की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन बाद में इसमें सुधार आया। कारोबार के दौरान यह एक समय 1212 रुपये को पार गया था। हालांकि बाद में इसमें भी कुछ गिरावट आई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.