कांग्रेस के मंच पर अपमान से आहत शशि थरूर दिल्ली बैठक में नहीं जाएंगे, कोच्चि में राहुल गांधी ने भी नहीं लिया था नाम
Updated on
23-01-2026 12:20 PM
तिरुवनंतपुरम : कांग्रेस सांसद शशि थरूर कांग्रेस आलाकमान की ओर से 23 जनवरी को केरल विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई दिल्ली की बैठक शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कोच्चि के महापंचायत कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में अपने अपमान के बाद उन्होंने यह फैसला किया। यह जानकारी उन्होंने आधिकारिक तौर से नहीं दी है। थरूर इस समय कांग्रेस की राज्य और केंद्रीय दोनों नेतृत्व से नाराज हैं। उनके करीबियों का कहना है कि पार्टी उनके योगदान को नजरअंदाज कर रही है।
प्रोटोकोल तय होने के बाद बदला क्रम
केरल विधानसभा चुनाव से पहले केरल कांग्रेस में घमासान मचा है। इस घमासान के सेंटर में तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर हैं, जिन्हें लगातार पार्टी के नेता ही निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले कोच्चि में कांग्रेस ने महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें राहुल गांधी भी मौजूद थे। कार्यक्रम से पहले यह तय किया गया कि वरिष्ठता को देखते हुए शशि थरूर के भाषण के बाद सिर्फ राहुल गांधी का भाषण होगा। महापंचायत में वक्ताओं का क्रम भी तय था, इसके बावजूद शशि थरूर के भाषण के बाद अन्य वक्ताओं की लाइन लगा दी। राहुल गांधी भी अंत में बोले, मगर उन्होंने मंच पर मौजूद शशि थरूर का नाम भी नहीं लिया। यह राहुल गांधी की चूक थी या संकेत, इस घटनाक्रम ने शशि थरूर की नाराजगी को और बढ़ा दिया।
लिटरेचल फेस्टिवल में व्यस्त हैं थरूर
बताया जाता है कि महापंचायत में बैठने के क्रम में भी कांग्रेस सांसद की सीनियॉरिटी को दरकिनार किया गया था। शशि थरूर ने इसे अपमान बताते हुए केरल विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा के लिए पार्टी हाईकमान की बुलाई गई बैठक से दूर रहने फैसला किया है। वह इस दौरान कालीकट में हो रहे केरल लिटरेचल फेस्टिवल में शामिल होंगे। बता दें कि पीएम मोदी की तारीफ करने वाले शशि थरूर के कारण कांग्रेस नेतृत्व असहज महसूस कर रहा है। इसकी शुरुआत पहलगाम हमले से हुई, जब थरूर ने इंटेलिजेंस चूक के आरोपों पर मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेश जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शशि थरूर के चयन पर कांग्रेस ने सवाल उठाए।
मोदी सरकार की तारीफ से आए निशाने पर
इसके बाद कई मौके आए, जब विदेश नीति और सुरक्षा के मुद्दे पर शशि थरूर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रशंसा करते नजर आए। इस कारण वह अपने पार्टी के नेताओं उदित राज और जयराम रमेश के सीधे निशाने पर भी आए। हाल में ही उन्होंने गौतम गंभीर के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने इशारों में पीएम मोदी की सराहना कर दी। सूत्रों के अनुसार, केरल कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने थरूर को विधानसभा चुनाव से अलग रखने के लिए हाईकमान को राजी कर लिया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद थरूर ने खुद कांग्रेस के बैठकों से दूरी बना ली।
सहरसाः बिहार के सहरसा जिले में इटहरी थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में घरेलू विवाद के चलते एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ससुर से विवाद के बाद महिला ने दूध…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल के चुनावी मैदान में उतर कर लगातार हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। सीएम ममता बनर्जी पर सीधा हमला करते दिख रहे हैं।…
जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहली बार राजस्थान दौरे पर आए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद उनका यह पहला दौरा है। सुबह साढ़े 11…
पटना: तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NDA सरकार ने बिहार की महिलाओं के साथविश्वासघात किया। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने सोमवार को ये बड़ा आरोप लगाया और…
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार…
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…