Select Date:

वर्ल्डकप में साउथ अफ्रीका की बांग्लादेश पर लगातार चौथी जीत:4 रन से जीता रोमांचक टी-20 मैच

Updated on 11-06-2024 02:21 PM

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश पर लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने बांग्लादेश को 4 रन से हराया। यह अफ्रीका की बांग्लादेश पर टी-20 इंटरनेशनल में लगातार 9वीं जीत भी है।

नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में 6 विकेट पर 113 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश 20 ओवर में 7 विकेट पर 109 रन तक ही पहुंच सकी। केशव महाराज जीत के हीरो रहे। उन्होंने आखिरी ओवर में 11 रन का सफल बचाव किया, इतना ही नहीं, महाराज ने इस ओवर में 2 विकेट भी निकाले। उन्होंने कुल 3 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका 4 रन से जीता, टी-20 में बांग्लादेश पर लगातार 9वीं जीत

केशव महाराज के कमाल ओवर के दम पर साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 4 रन से हरा दिया है। बांग्लादेश को आखिरी ओवर में 11 रनों की जरूरत थी, ऐसे में केशव महाराज ने 6 रन देकर 2 विकेट लिए।

बांग्लादेश का स्कोर 100 पार, आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए

बांग्लादेश ने 19वें ओवर में 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। टीम का स्कोर 103/5 है और अब टीम को आखिरी ओवर में 11 रन बनाने हैं।

रबाडा ने तौहीद ह्रदोय का विकेट लिया, बांग्लादेश को 5वां झटका

18वें ओवर में बांग्लादेश ने 5वां विकेट गंवा दिया है। यहां तौहीद ह्रदोय 37 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने LBW किया। उन्होंने तंजीद हसन (9 रन) को पवेलियन भेजा।

50 रन पर बांग्लादेश को चौथा झटका, शांतो आउट

10वें ओवर में बांग्लादेश ने चौथा विकेट गंवाया। यहां कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 14 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एनरिक नॉर्त्या ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया। नॉर्त्या ने शाकिब अल हसन (3 रन) को भी आउट किया।

बांग्लादेश को तीसरा झटका, शाकिब आउट

8वें ओवर में बांग्लादेश ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां शाकिब अल हसन 3 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें एनरिक नॉर्त्या ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया। इस ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 40/3 रहा।

29 रन पर बांग्लादेश का दूसरा विकेट गिरा, लिटन दास आउट

7वें ओवर की पहली बॉल पर बांग्लादेश ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। यहां लिटन दास 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। इस ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 35/2 हो गया।

पावरप्ले में बांग्लादेश की अच्छी शुरुआत

114 रन का टारगेट चेज कर रही बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं। कप्तान शांतो और लिटन दास नाबाद हैं, तंजीद हसन आउट हो चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.