16 साल की उम्र में बेचने शुरू किए कार के पुर्जे, आज कतर के सबसे रईसों में से एक, कितनी दौलत के मालिक?
Updated on
12-06-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: फैसल बिन कासिम अल थानी कतर के जाने-माने व्यवसायी हैं। उन्होंने अपनी कारोबारी और परोपकारी गतिविधियों के जरिये अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दिया है। युवा उद्यमी से कतर के सबसे बड़े समूहों में से एक अल फैसल होल्डिंग के प्रमुख बनने तक का उनका सफर कई चुनौतियों से गुजरा है। उनकी उपलब्धियों को तमाम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहा गया है। फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची में फैसल बिन कासिम अल थानी का नाम नियमित रूप से रहता है। यह कारोबारी क्षेत्र में उनके प्रभाव और सफलता को दर्शाता है। उनके नेतृत्व में अल फैसल होल्डिंग ग्रुप लगातार आगे बढ़ रहा है।
कतर में जन्मे फैसल बिन कासिम अल थानी ने बहुत कम उम्र में ही अपनी उद्यमशीलता की यात्रा शुरू कर दी थी। सिर्फ 16 साल की उम्र में उन्होंने दोहा में कार के पुर्जे बेचना शुरू कर दिया था। इससे उनकी शुरुआती व्यावसायिक सूझबूझ का पता चलता है। फोर्ब्स के अनुसार, ऑटोमोटिव उद्योग में उनके शुरुआती कदमों ने उनकी भविष्य की उपलब्धियों की नींव रखी। 1960 के दशक के दौरान वह कतर में ब्रिजस्टोन टायर के एकमात्र डिस्ट्रीब्यूटर बन गए थे। यह एक निर्णायक मील का पत्थर था। इसने उनके विशाल कारोबारी साम्राज्य की शुरुआत की नींव तैयार की।
1964 में रखी अल फैसल होल्डिंग की नींव
1964 में अल थानी ने अल फैसल होल्डिंग की स्थापना की जो तब से कतर के सबसे बड़े और सबसे विविध समूहों में से एक बन गया है। कंपनी हॉस्पिटैलिटी, रियल एस्टेट, ट्रेडिंग और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। फोर्ब्स के अनुसार, अल फैसल होल्डिंग के पास दुनियाभर में 20 से अधिक होटल हैं। इनमें वाशिंगटन और मियामी में सेंट रेजिस के अलावा लंदन में डब्ल्यू होटल जैसी हाई-प्रोफाइल संपत्तियां शामिल हैं। अल थानी के नेतृत्व में अल फैसल होल्डिंग ने अपने पोर्टफोलियो में विविधता बढ़ाई है। कंपनी ने इसमें पर्याप्त रियल एस्टेट निवेश और सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी आमल में बहुलांश हिस्सेदारी शामिल की है। आमल रियल एस्टेट और मेडिकल सप्लाई के साथ फार्मास्यूटिकल्स के वितरण सहित कई क्षेत्रों में काम करती है। इस डायवर्सिफिकेशन स्ट्रैटेजी ने अल फैसल होल्डिंग को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही तरह के विभिन्न बाजारों में मजबूत उपस्थिति बनाए रखने में सक्षम बनाया है।
ऐतिहासिक कलाकृतियों को जुटाने के हैं शौकीन
फैसल बिन कासिम अल थानी ऐतिहासिक कलाकृतियों यानी आर्टिफैक्ट्स के भी शौकीन हैं। उन्होंने 15,000 से ज्यादा चीजें जुटाई हैं। इनमें प्राचीन कारें, प्राचीन सिक्के और इस्लामी कलाकृतियां शामिल हैं। इन्हें दोहा के संग्रहालय में रखा गया है। संग्रहालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह संग्रह कतर और इस्लामी दुनिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और प्रदर्शित करने के लिए अल थानी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…