Select Date:

नए वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने दी राहत:पेट्रोल-डीजल 1 रुपए तक सस्ता

Updated on 02-04-2026 12:23 PM
रायपुर, नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ राज्य सरकार ने पेट्रोल और हाईस्पीड डीजल पर वैट में कटौती लागू कर दी है। 1 अप्रैल से प्रभावी इस फैसले में टैक्स दरों में करीब 1% की कमी की गई है। इससे पेट्रोल-डीजल की कीमत में एक रुपए की कमी आएगी।

वाणिज्यिक कर विभाग की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल पर वैट अब 24% (साथ में 2 रुपए प्रति लीटर) और डीजल पर 23% (साथ में 1 रुपए प्रति लीटर) कर दिया गया है। पहले ये दरें लगभग 1% अधिक थीं। इस कटौती से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 0.70 से 1.20 रुपए प्रति लीटर तक की कमी आने का अनुमान है।

आम उपभोक्ताओं के स्तर पर यह राहत ज्यादा असरदार नहीं दिखेगी। बाइक और कार चलाने वालों के लिए महीने भर में कुल बचत करीब 100 से 300 रुपए के बीच ही सीमित रहने की संभावना है। इसके पीछे वजह यह है कि ईंधन की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार और बेस प्राइस का प्रभाव ज्यादा रहता है, जिससे वैट में मामूली कटौती का असर सीमित हो जाता है।

इसके उलट, सरकार ने उद्योगों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए बल्क में डीजल खरीद पर वैट घटाकर सीधे 17% कर दिया है, जो पहले करीब 23-24% के बीच था। यानी बड़े उपभोक्ताओं को 4 से 6 रुपए प्रति लीटर तक सस्ता डीजल मिलेगा। यह राहत निर्माण, खनन और परिवहन सेक्टर के लिए अहम है, जहां डीजल लागत का प्रमुख हिस्सा होता है। इस फैसले से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।सड़क, पुल, रेलवे, डैम और अन्य बड़े प्रोजेक्ट्स की लागत घटेगी, जिससे उनकी रफ्तार बढ़ सकती है। खनन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में भी लागत कम होने से उत्पादन और निवेश को बढ़ावा मिलने के संकेत है

निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में आएगी तेजी

पेट्रोल-डीजल की दरों में की गई कटौती केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला एक बड़ा कदम है। विशेषज्ञों के मुताबिक इसके दूरगामी प्रभाव होंगे। इससे अर्थव्यवस्था और विकास पर सीधा असर पड़ेगा क्योंकि निर्माण सामग्री और परिवहन की लागत कम होने से सड़क, पुल और बांध जैसी बड़ी परियोजनाओं के काम में गति आएगी।

डीजल पर कर की दर 17% तक सीमित होने से विनिर्माण क्षेत्र के निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ एक आकर्षक केंद्र बनेगा ।आम आदमी को राहत: पेट्रोल और सामान्य डीजल की कीमतों में कमी से परिवहन सस्ता होगा, जिससे महंगाई पर लगाम लगेगी और आम नागरिक की बचत बढ़ेगी ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.