Select Date:

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स का शेयर हुआ धड़ाम, तेजस हादसे से जुड़ा है कनेक्शन

Updated on 24-11-2025 02:35 PM
नई दिल्ली: सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में आज भारी गिरावट आई। दुबई एयर शो में तेजस फाइटर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कंपनी के शेयर 8.5% तक गिर गए और बीएसई पर 4,205.25 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गए। कंपनी का शेयर पिछले सत्र में 4595 रुपये पर बंद हुआ था और आज 4205.25 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 5,166 रुपये और न्यूनतम स्तर 5,166 रुपये है। तेजस फाइटर एचएएल ने बनाया है। सुबह 10.50 बजे कंपनी का शेयर 3.46% गिरावट के साथ 4435.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

सेंट्रम ब्रोकिंग के इक्विटी रिसर्च, टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के हेड वाइस प्रेसिडेंट नीलेश जैन ने कहा कि तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने से एचएएल के शेयरों पर भावनात्मक असर पड़ सकता है। यह आग में घी डालने जैसा है, क्योंकि एमएसीडी पर सेल क्रॉसओवर के साथ संरचना पहले से ही नकारात्मक हो गई थी, और अब इस खबर का कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

कैसी रहेगी चाल?

या वेल्थ ग्लोबल रिसर्च के डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि एचएएल का रुझान साइडवेज दिख रहा है। 4,350 रुपये के स्तर पर मजबूत सपोर्ट और 5,000 रुपये के स्तर पर रेजिस्टेंस है। आने वाले समय में बहुत सीमित दायरे में हलचल की उम्मीद है। हालांकि एचएएल का रुझान साइडवेज से ऊपर की ओर है, इसलिए हम सपोर्ट स्तरों पर एचएएल पर 'खरीद' की सलाह दे रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
 29 April 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पसंदीदा टैरिफ (आयात शुल्क) को सुप्रीम कोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित किए जाने के बाद अब एक नया रास्ता निकाला है। ट्रंप प्रशासन अब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी का सालाना प्रॉफिट 10 अरब…
 29 April 2026
 देश में डिजिटल ट्रांजेक्शन की राह आसान करने वाला संगठन है नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI)। इसका कहना है कि जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ रहा है, वैसे-वैसे लोगों के…
 29 April 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में बुधवार को जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा उछल गया। वहीं बंधन बैंक के शेयर में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखा गया।…
 28 April 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट का असर भारत में सिर्फ कच्चे तेल या गैस तक सीमित नहीं है। खाड़ी देशों से आने वाली खाद यानी उर्वरक पर भी इसका असर दिखाई…
Advt.