Select Date:

EVM तोड़ने वाले विधायक को राहत पर सुप्रीम कोर्ट नाराज:आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने एक्शन न लेने का आदेश दिया

Updated on 04-06-2024 12:34 PM

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आंध्र प्रदेश की YSR कांग्रेस पार्टी के विधायक रामकृष्ण रेड्डी के मतगणना केंद्र पर जाने पर प्रतिबंध लगाया है। लोकसभा चुनाव के चौथे फेज के दौरान 13 मई को विधायक रेड्डी का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक मतदान केंद्र पर पहुंचकर EVM और VVPAT मशीन जमीन पर पटकते देखा गया था।

मामले को लेकर केस दर्ज होने पर उसने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में अंतरिम राहत की याचिका लगाई थी। 23 मई को हाईकोर्ट ने विधायक को अंतरिम राहत देते हुए पुलिस को कहा था कि विधायक के खिलाफ 5 जून तक न तो एक्शन लें और न गिरफ्तार करें। हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ TDP का एक पोलिंग एजेंट सुप्रीम कोर्ट पहुंचा।

हाईकोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताते हुए हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार और संदीप मेहता की वेकेशन बेंच ने वायरल वीडियो देखने के बाद कहा यह क्या मजाक है। EVM को जमीन पर पटकना सिस्टम की खिल्ली उड़ाने जैसा है। अगर अंतरिम राहत देने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक नहीं लगाई गई तो यह पूरी न्याय प्रणाली का मजाक उड़ाने जैसा होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा है कि वह अंतरिम राहत देने के अपने फैसले से प्रभावित हुए बिना, मामले में अग्रिम जमानत की याचिका पर विचार करें।

कोर्ट ने कहा- जो वोटिंग के दौरान हुआ, वह काउंटिंग के दौरान भी हो सकता है
​​​​​​बेंच ने रेड्डी की ओर से पेश हुए वकील विकास सिंह से कहा- प्रथम दृष्टया विधायक पर लगे आरोप सच प्रतीत होते हैं। जब आप वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि हाईकोर्ट का आदेश पूरी तरह से गलत है। बेंच ने फिर कहा कि यह न्याय प्रणाली का गंदा मजाक है। विधायक ने जो किया वह काउंटिंग के दौरान 4 जून को फिर हो सकता है। हम विधायक को मतगणना केंद्र के आसपास भी नहीं रहने दे सकते।

TDP पोलिंग एजेंट ने याचिका में कहा- पुलिस ने लापरवाही की
तेलुगू देशम पार्टी के पोलिंग एजेंट शेषगिरी राव नंबूरी ने मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दो याचिकाएं लगाई थी, इसमें विधायक को गिरफ्तारी से दी गई अंतरिम सुरक्षा को रद्द करने की मांग की गई थी। याचिका के जरिए नंबूरी ने दावा किया कि वीडियो होने के बावजूद पुलिस ने भी एक्शन लेने में देरी की थी और घटना के बाद विधायक पर एक्शन लेने के बजाय अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

8 लोगों के साथ बूथ में घुसा था विधायक रेड्डी
आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव के साथ में विधानसभा चुनाव भी हुए। रामकृष्णा रेड्डी मचेरला विधानसभा सीट से YSRCP का उम्मीदवार है। अगर वह जीता को पांचवीं बार विधायकी की शपथ लेगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 13 मई को वह मचेरला के ही एक बूथ पर अपने 8 समर्थकों के साथ तोड़फोड़ के इरादे से घुसा था। EVM पटकने का वीडियो वायरल होने के बाद उसके खिलाफ हिंसा की साजिश के तीन मामले दर्ज किए गए। फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है कि उसने तोड़फोड़ क्यों की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.