Select Date:

सुजलॉन एनर्जी को दूसरी तिमाही में ज्यादा मुनाफा, 30 साल का तोड़ दिया रेकॉर्ड, शेयर ने भी मारी छलांग

Updated on 04-11-2025 01:35 PM
नई दिल्ली: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी ने कमाल कर दिया है। इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 (FY26) की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में शानदार प्रदर्शन किया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 538% बढ़कर 1,279 करोड़ रुपये हो गया है। यह पिछले 30 सालों में उनका सबसे बड़ा तिमाही मुनाफा है। इसके बाद कंपनी के शेयर ने ऊंची छलांग मार दी।

कंपनी की कमाई भी 85% बढ़कर 3,866 करोड़ रुपये हो गई है। यह सब विंड टरबाइन जनरेटर (WTG) सेगमेंट में अच्छी बिक्री और ज्यादा सामान डिलीवर करने की वजह से हुआ है। कंपनी का EBITDA 145% बढ़कर 721 करोड़ रुपये हो गया और प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 179% बढ़कर 562 करोड़ रुपये हो गया। मुनाफे में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की एक खास वजह यह भी है कि कंपनी ने 717 करोड़ रुपये के डेफर टैक्स एसेट्स को इस तिमाही में शामिल किया है।

6 GW से ज्यादा हुआ कुल ऑर्डरबुक

कंपनी ने भारत में दूसरी तिमाही में 565 MW की सबसे ज्यादा डिलीवरी की है। उनका कुल ऑर्डरबुक 6 GW से ज्यादा हो गया है। FY26 के पहले छह महीनों में ही 2 GW से ज्यादा के नए ऑर्डर मिले हैं, जिससे कुल ऑर्डर 6.2 GW तक पहुंच गया है। 30 सितंबर 2025 तक कंपनी के पास 1,480 करोड़ रुपये का नेट कैश था। सुजलॉन ने यह भी साबित कर दिया है कि वह भारत की सबसे बड़ी घरेलू विंड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जिसकी क्षमता 4.5 GW है।

आगे कैसी रहेगी स्थिति?

आगे की बात करें तो कंपनी को भारत में विंड एनर्जी की मांग बढ़ने की उम्मीद है। भारत का लक्ष्य FY32 तक 122 GW विंड एनर्जी क्षमता हासिल करना है। इसके लिए हाइब्रिड, राउंड-द-क्लॉक (RTC) और फर्म और डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी (FDRE) जैसे प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया जा रहा है। सिर्फ कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) सेक्टर को 2030 तक 100 GW रिन्यूएबल एनर्जी की जरूरत होगी। इस साल हर साल 6.6 GW से ज्यादा की नई विंड एनर्जी इंस्टॉलेशन होने की उम्मीद है।

कंपनी ने जताई खुशी

सुजलॉन ग्रुप के सीईओ जेपी चालासनी ने कहा, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने भारत में दूसरी तिमाही में अब तक की सबसे ज्यादा डिलीवरी की है, जिससे हमारा प्रदर्शन और मुनाफा दोनों मजबूत हुए हैं। हमारा 6.2 GW का ऑर्डरबुक हमारी रणनीति और काम करने के तरीके की मजबूती को दिखाता है। अपने मुख्य बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करके, अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाकर और भारत में बने वर्ल्ड-क्लास प्रोडक्ट्स के साथ हम लगातार और फायदेमंद ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में हैं।'

शेयर ने लगाई छलांग

सुजलॉन के शानदार रिजल्ट के इसके शेयर में तेजी आ गई। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इसका शेयर 3.22% की तेजी के साथ 61.15 रुपये पर कारोबार कर रहा था। एक दिन पहले यानी सोमवार को यह 59.24 रुपये पर बंद हुआ था। मंगलवार को यह मामूली तेजी के साथ 59.56 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें तेजी आती गई। कारोबार के दौरान दोपहर 12 बजे तक यह अधिकतम 61.20 रुपये तक पहुंच गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.