बेटी की शादी में खूब नाचे 'तारक मेहता' शैलेश लोढ़ा, Video देख यूजर्स बोले- जेठालाल को क्यों नहीं बुलाया?
Updated on
02-07-2026 12:53 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की हाल ही शादी हुई। शादी बेहद निजी तरीके से हुई, और अब उसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। स्वरा की शादी में कैफी और हमजा शबरी ने परफॉर्म किया था, और उन्होंने वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। यह शादी बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल में हुई थी। वायरल वीडियोज देख यूजर्स ने शैलेश लोढ़ा से जेठालाल के बारे में पूछना शुरू कर दिया।
बेटी स्वरा की शादी में शैलेश लोढ़ा भी गाते और डांस करते नजर आए। उन्होंने जमकर इंजॉय किया। सामने वीडियोज आए, तो फैंस अपनी एक्साइटमेंट रोक नहीं सके, पर जेठालाल के बारे में पूछने से भी नहीं चूके।
फैंस ने पूछा- जेठालाल कहां हैं?
एक फैन ने लिखा, 'जेठालाल कहां है?' एक और ने लिखा, 'दोस्ती का गाना, पर जेठालाल गायब है।' एक फैन बोला, 'दिलीप जोशी को भी यहीं होना चाहिए था।' वैसे बता दें कि सिर्फ जेठालाल यानी दिलीप जोशी ही नहीं, बल्कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का कोई भी कलाकार शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में नजर नहीं आया।
शैलेश लोढ़ा ने बताया था क्यों छोड़ा था 'तारक मेहता'
शैलेश लोढ़ा ने साल 2022 में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' छोड़ दिया था। वह 14 साल तक इस शो का हिस्सा रहे। बाद में उनकी जगह एक्टर सचिन श्रॉफ ने ली। शैलेश लोढ़ा ने 'द लल्लनटॉप' को दिए इंटरव्यू में 'तारक मेहता' छोड़ने की वजह बताई थी। उन्होंने कहा था कि प्रोड्यूसर असित मोदी ने उनसे गलत तरीके से बात की थी। साथ ही जब पता चला कि वह दूसरे शो का हिस्सा बन रहे हैं, तो उनकी बेइज्जती की थी। शैलेश ने बताया था कि सब टीवी के एक स्टैंड अप शो 'गुड नाइट इंडिया' का हिस्सा बनने पर असित मोदी ने उन्हें फोन किया और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया था। यह उनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।
शैलेश लोढ़ा की बेटी क्या करती है, कौन है पत्नी?
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की बात करें, तो वह एक्टिंग और शोबिज की दुनिया से दूर हैं। वह लाइमलाइट में भी नहीं रहतीं। हालांकि, वह पेशे से एक लेखिका हैं। स्वरा ने मां डॉ. स्वाति लोढ़ा के साथ मिलकर 54 Reasons Why Parents Suck! नाम की किताब भी लिखी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…