'तारक मेहता' की बबीता जी नहीं करेंगी शादी! मुनमुन दत्ता बोलीं- लोग कहते हैं अकेली रह जाओगी, मुझे यही पसंद
Updated on
26-06-2026 03:06 PM
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी जर्नी का एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया।
इस वीडियो के साथ मुनमुन ने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसने उनकी सोच साफ जाहिर कर दी। उन्होंने लिखा, 'लोग कहते हैं कि तुम हमेशा अकेली रह जाओगी और मेरा जवाब है- बहुत बढ़िया, मुझे यही पसंद है।' उन्होंने कहा- मैंने अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीने का फैसला किया है और मैं इसे किसी और तरीके से नहीं जीना चाहती।
हर पल का आनंद लेते हुए नजर आ रही मुनमुन
वीडियो में मुनमुन अलग-अलग जगहों पर घूमते हुए, नई चीजें सीखते हुए और हर पल का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। उन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक है और वह अक्सर विदेश यात्राओं की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
खूबसूरत नजारे और एडवेंचर से जुड़ी कई यादगार झलकियां
इस ट्रैवल वीडियो में समुद्र किनारे बिताए पल, बोट राइड, रेगिस्तान की सैर, खूबसूरत नजारे और एडवेंचर से जुड़ी कई यादगार झलकियां देखने को मिलती हैं। इसके अलावा मुनमुन ट्रेकिंग करती, नए लोगों से मिलती, सड़क पर डांस करती और अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से जानती भी नजर आईं।
दिशा पाटनी ने किया कॉमेंट
पोस्ट शेयर होते ही फैंस ने खूब प्यार बरसाया। दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, 'सबसे प्यारी और सबसे खुश।'
उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा हिट साबित होगा
इससे पहले रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में मुनमुन ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने बताया कि जब उन्हें यह शो मिला था, तब उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा हिट साबित होगा। उस समय उनके लिए सबसे बड़ी खुशी सिर्फ काम मिलना था और वह पूरी मेहनत से अपना किरदार निभाना चाहती थीं।
उनके नाम की सिफारिश एक्टर दिलीप जोशी ने की थी
मुनमुन ने यह भी खुलासा किया कि शो में बबीता जी के रोल के लिए उनके नाम की सिफारिश एक्टर दिलीप जोशी ने की थी। उन्होंने बताया कि दिलीप जोशी और शो के निर्माता पहले साथ काम कर चुके थे, इसलिए कास्टिंग के दौरान उनकी राय को अहमियत दी गई थी। मुनमुन के मुताबिक, दिलीप जोशी ने सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि शो के कुछ और कलाकारों के नाम भी सुझाए थे। इनमें अमित भट्ट और दिशा वकानी का नाम भी शामिल था।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार
वर्क फ्रंट की बात करें तो मुनमुन दत्ता पिछले कई सालों से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभा रही हैं। शो में जेठालाल यानी दिलीप जोशी और महिला मंडल के बाकी कलाकारों के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…