कौन हैं मेहली मिस्त्री?
सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट का ट्रस्ट डीड 1932 में लिखा गया था। इसमें कहा गया है कि किसी भी बैठक के लिए कम से कम तीन ट्रस्टियों का मौजूद होना जरूरी है। बैठक में मौजूद ट्रस्टियों के बहुमत का फैसला माइनोरिटी पर बाध्यकारी होगा। मेहली मिस्त्री एम. पल्लोनजी ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रमोटर हैं। इस ग्रुप का कारोबार इंडस्ट्रियल पेंटिंग, शिपिंग, ड्रेजिंग, कार डीलरशिप और अन्य क्षेत्रों में फैला हुआ है।टाटा की कई कंपनियां उनके कारोबार से जुड़ी हुई हैं या उनके साथ साझेदारी में हैं। मिस्त्री ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल ट्रस्ट के भी ट्रस्टी हैं। मेहली मिस्त्री, शापूरजी मिस्त्री और उनके दिवंगत भाई और पूर्व टाटा संस चेयरमैन साइरस मिस्त्री के चचेरे भाई भी हैं। शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप टाटा संस का दूसरा सबसे बड़ा शेयरधारक है। इस ग्रुप की टाटा संस में 18.37% हिस्सेदारी है।


