'तेजस्वी यादव अब चिट्ठी लिख रहे, काम तो पहले ही हो गया', शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किस बात पर घेरा?
Updated on
12-08-2026 03:37 PM
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़े जिन मुद्दों को लेकर तेजस्वी यादव पत्र लिख रहे हैं, सरकार उन पर पहले ही काम कर चुकी है।
तेजस्वी यादव देर से चल रहे: मिथिलेश तिवारी
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष बहुत देर से चल रहे हैं। जो काम हम विभाग में कर देते हैं, उसी के लिए वे पत्र लिखते रहते हैं। उनको भी बधाई कि कम से कम कुछ शिक्षा विभाग का काम दिखाई दिया। जिस चीज के लिए उन्होंने पत्र लिखा है, वो सब पहले ही हमने किया हुआ है। इसीलिए उनके पत्र का कोई मतलब ही नहीं है।'
लालू ने राज में रहते कभी संस्कृत की चिंता नहीं की: मंत्री
उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके पिता लालू प्रसाद यादव के शासन काल पर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए उन्होंने कभी संस्कृत की चिंता नहीं की। उनके पिता और वे भी तीन साल तक उपमुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कभी संस्कृत के लिए बात की हो या उनके पिता ने बात की हो। जिसने सत्ता में रहते हुए संस्कृत की कभी चिंता नहीं की, अब वो हमें उपदेश दे रहे है।
तेजस्वी यादव बिहार की चिंता न करें: मिथिलेश तिवारी
उन्होंने तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'बिहार सुरक्षित हाथों में है और उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। तेजस्वी आप आराम से विदेश घूमिए। बिहार बहुत ही सुरक्षित हाथों में है। सम्राट चौधरी जितनी संस्कृत की चिंता होनी चाहिए, उतनी कर रहे हैं और जितनी उर्दू की चिंता होनी चाहिए, उतनी कर रहे हैं।'
TRE 4 पर जल्द फैसला
शिक्षक भर्ती परीक्षा टीआरई-4 को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा की तारीख और आयोजन से जुड़ा फैसला बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) करेगा। उन्होंने कहा कि यह विषय बीपीएससी का है, लेकिन सरकार की ओर से परीक्षा जल्द कराने का आग्रह किया गया है। परीक्षा के लिए पूरी तरह पुख्ता और फुलप्रूफ व्यवस्था की जा रही है।
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…