CM थलपति विजय के बेटे को उनके ही फैन ने किया था किडनैप, मां-बाप के तलाक के बीच वीडियो वायरल
Updated on
02-07-2026 12:56 PM
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की पत्नी ने जब से तलाक की याचिका दी, तभी से उनकी निजी जिंदगी सुर्खियां बटोर रही है। विजय और पत्नी संगीता सोरनलिंगम के तलाक की बात सामने आने के कुछ समय बाद ही बेटे जेसन संजय ने एक्टर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। हालांकि, कुछ फैंस का दावा था कि जेसन कभी पिता को फॉलो ही नहीं कर रहे थे। अब हकीकत क्या है, यह तो पता नहीं, पर अब एक वीडियो सामने आया, जिसमें जेसन संजय बता रहे हैं कि कैसे पिता विजय के एक फैन ने उन्हें बचपन में किडनैप कर लिया था।
'गलाटा' ने थलपति विजय के बेटे जेसन संजय का यह वीडियो शेयर किया था। इसमें जेसन एक बच्चे के साथ बात करते नजर आए और अपने बचपन की भयानक घटना के बारे में बताया, जब किडनैप कर लिया गया था। जेसन ने उस बच्चे को बताया कि जब वह उसके पिता के साथ एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तो उन्हें अपनी किडनैपिंग का वाकया याद आ गया।
जेसन संजय के किडनैप होने की कहानी
जेसन संजय का वीडियो बनाने वाले शख्स ने पूरी घटना बताई। उसने बताया कि वह विजय का बहुत बड़ा फ़ैन है और एक्टर से मिलने के लिए इतना बेताब था कि उसने उनके बेटे को स्कूल से उठा लिया, और कार की तरफ जाने लगा। जेसन को लगा कि उनका किडनैप हो रहा है, तो उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन जब थलपति विजय की कार आई, तो उस शख्स ने जेसन को सुरक्षित पिछली सीट पर बिठा दिया।
जेसन को उठाया और कार की ओर भागे जेमिनी मणि
वहीं, जेमिनी मणि ने हाल ही 'रेडनूल' को यही वाकया बताया था। वह बोले थे, 'जेसन अड्यार स्कूल में 5वीं क्लास में पढ़ता था। उस समय मैं जेमिनी में काम करता था। हमारे MD का बेटा भी उसी स्कूल में पढ़ता था और मैं उसे लेने वहां जाता था। थलपति विजय भी हफ्ते में कम से कम 2-3 बार जेसन को लेने आते थे। मैंने जेसन को उठाया और कार की तरफ भागा। मुझे लगा कि अगर मैं कार के पास जाकर दरवाजा खोलूंगा, तो मुझे वह दिख जाएंगे।' जेमिनी ने बताया कि उन्हें देख थलपति विजय ने इशारा करके पूछा था कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं।
जेसन संजय ने हटाया पिता का सरनेम, शपथ ग्रहण से भी रहे दूर
जेसन संजय ने लंदन और टोरंटो से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। जब विजय और संगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें आईं, तो कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि जेसन ने न सिर्फ पिता को अनफॉलो कर दिया है, बल्कि अपने नाम से उनका नाम भी हटा दिया है। अब वह मां के नाम का लेटर S लगाते हैं। विजय और उनके परिवार के बीच तल्खी की खबरों ने तब और जोर पकड़ा, जब उनके शपथ ग्रहण समारोह में न तो बेटी शामिल हुई और ना ही बेटा जेसन संजय।
जेसन संजय की आने वाली फिल्म
करियर की बात करें, तो जेसन संजय फिल्म 'सिगमा' से बतौर डायरेक्टर डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 31 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें संदीप किशन, फारिया अबदुल्ला, राजू सुंदरम, अंबू थासन, योग जपी, संपत राज, किरण कोंडा, और मगलक्ष्मी सुदर्शन भी हैं। फिल्म में जेमिनी मणि भी नजर आएंगे।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…