Select Date:

जम्मू में थार सवार ने बुजुर्ग को जानबूझकर टक्कर मारी:पहले सामने से स्कूटी टकराई

Updated on 29-07-2025 01:38 PM

जम्मू में स्कूटी से जा रहे बुजुर्ग को जानबूझकर टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है एक थार सवार जानबूझकर बुजुर्ग को दो बार टक्कर मार रहा है।

घटना रविवार (27 जुलाई) दोपहर करीब 1:30 बजे गांधीनगर से ग्रीनबेल्ट पार्क की ओर जा रही सड़क पर हुई। घटना के बाद राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 (लापरवाही से ड्राइविंग), 109 (हत्या की कोशिश) और 125(A) (मानव जीवन को खतरे में डालना) के तहत FIR दर्ज की है और वाहन जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मनन आनंद अभी फरार है। उसके शहर से बाहर चले जाने का अनुमान है। उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। मामला दर्ज करके थार मालिक और मनन के पिता राजिंदर आनंद को हिरासत में लिया गया है।

जानिए वीडियो में क्या है 

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि गांधी नगर में अल्लोरा टेक्सटाइल्स के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की स्कूटी थार से टकरा गई। इससे स्कूटी सवार बुजुर्ग गिर जाता है।

वह उठकर थार की ओर देखता है, इतने में थार चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स की और जानबूझकर बुजुर्ग को फिर से टक्कर मारी। इससे बुजुर्ग घिसटता हुआ काफी दूर गिरता है।

इसके बाद थार से एक युवक उतरता है और बुजुर्ग के पास जाकर कुछ कहता है। आसपास के लोग भी उससे बहस करते हैं तो वह थार में बैठकर मौके से फरार हो जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.