रामानंद सागर के 'रामायण' में 'आर्य सुमंत' की 13 साल में हो गई थी शादी, 26 साल पहले संन्यास
Updated on
08-07-2026 02:29 PM
रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल 'रामायण' के कलाकार और हिंदी सिनेमा के जाने-माने सितारों में से एक रहे चंद्रशेखर वैद्य का जन्म 7 जुलाई, 1922 को हुआ था। तेलंगाना (तत्कालीन हैदराबाद) में जन्मे इस बहुमुखी प्रतिभा के कलाकार ने न सिर्फ एक्टिंग के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी बल्कि फिल्म निर्माण, निर्देशन और स्क्रिप्ट राइटिंग में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने करियर में 110 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की।
हैदराबाद की सांस्कृतिक धरोहर और निजाम के शासनकाल वाले दिनों में उनका बचपन बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य थी। उन्होंने वर्ष 1940 के दशक की शुरुआत में कॉलेज छोड़ दिया और बंबई आकर फिल्म जगत कदम रखा। मशहूर गायिका शमशाद बेगम की सिफारिश पर उन्होंने पुणे के शालीमार स्टूडियो में काम शुरू किया।
'बेबस' फिल्म से उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया
वर्ष 1950 में 'बेबस' फिल्म से उन्होंने जूनियर आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया और धीरे-धीरे सपोर्टिंग रोल में अपनी जगह बनाई। बतौर एक्चर उन्होंने 1953 में आई 'सुरंग' फिल्म में काम किया। इसके बाद उन्होंने 'काली टोपी लाल रुमाल', 'बारादरी', 'बसंत बहार', 'गेटवे ऑफ इंडिया', 'फैशन', 'बरसात की रात', 'अंगुलिमाल', 'रुस्तम-ए-बगदाद', 'जहां आरा' जैसी कई फिल्मों में काम किया।
लीड रोल्स कम होने पर चंद्रशेखर कैरेक्टर आर्टिस्ट बन गए
वर्ष 1964 में चंद्रशेखर वैद्य ने 'चा चा चा' फिल्म प्रोड्यूस, डायरेक्ट और लीड रोल किया। इसके बाद 'स्ट्रीट सिंगर' भी उन्होंने प्रोड्यूस और डायरेक्ट की। वर्ष 1960 के दशक के अंत तक लीड रोल्स कम होने पर चंद्रशेखर कैरेक्टर आर्टिस्ट बन गए। कुल मिलाकर उन्होंने 110 से ज्यादा फिल्में कीं।
आर्य सुमंत के किरदार से चंद्रशेखर वैद्य को काफी पॉप्युलैरिटी मिली
रामानंद सागर की महाकाव्य सीरीज 'रामायण' में आर्य सुमंत के किरदार से चंद्रशेखर वैद्य को काफी पॉप्युलैरिटी मिली। उन्होंने यह भूमिका 64 वर्ष की उम्र में निभाई थी और उनकी यह भूमिका दर्शकों के मन में आज भी अमिट है।
13 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर की शादी हो गई थी
1985 से 1996 तक चंद्रशेखर सिने आर्टिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे और फिल्म इंडस्ट्री के कर्मचारियों के कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 2000 में 'खौफ' फिल्म के बाद उन्होंने अभिनय से संन्यास ले लिया। 13 वर्ष की उम्र में चंद्रशेखर की शादी हो गई थी। वे पढ़ना चाहते थे लेकिन 7वीं तक ही पढ़ सके। चंद्रशेखर वैद्य काफी सादगी भरा जीवन जीते थे। उनके बेटे अशोक शेखर टीवी प्रोड्यूसर हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…