सेट थे बल्लेबाज, 200 के पार जाती दिख रही थी आरसीबी... फिर दो गेंदों में पलट गया पूरा मैच
Updated on
23-05-2024 12:20 PM
अहमदाबाद: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार मिली। लगातार 6 मैच जीतकर आरसीबी ने प्लेऑफ में जगह पक्की की थी। दूसरी तरफ राजस्थान को मई में एक भी जीत नहीं मिली थी। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबले में संजू सैमसन की टीम को आरसीबी को हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अश्विन ने पलट दिया मैच
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बल्ले से अच्छी शुरुआत की थी। पहले फाफ डु प्लेसिस और फिर विराट कोहली के आउट होने के बाद भी टीम लगातार रन बना रही थी। लेकिन फिर अश्विन ने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट लेकर मैच पलट दिया। उन्होंने पहले सेट हो चुके कैमरून ग्रीन को आउट किया। वह कैरम बॉल को नहीं भांप पा और रोवमैन पॉवेल को कैच दे बैठे।
मैक्सवेल का नहीं खुला खाता
अश्विन ने अगली गेंद पर आरसीबी को और भी बड़ा झटका दे दिया। टी20 के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल ग्लेन मैक्सवेल गोल्डन डक हो गए। आते ही मैक्सवेल ने कमाल की बॉलिंग कर रहे अश्विन को दबाव में डालने की कोशिश की। उन्होंने पहली गेंद को ही लॉन्ग ऑन पर छक्का मारने की कोशिश की लेकिन गेंद वहां फील्डिंग कर रहे ध्रुव जुरेल के हाथों में चली गई। इस तरह आरसीबी का स्कोर दो गेंद पर ही 97 रन पर 2 विकेट से 97 पर 4 हो गया।
मैच में क्या क्या हुआ?
अपने दो प्रमुख बल्लेबाजों को दो गेंदों पर खोने के बाद आरसीबी लगातार स्ट्रगल करती रही। टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। रविचंद्रन अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में राजस्थान ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यशस्वी के बल्ले से 45 रनों की सबसे बड़ी पारी निकली।
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…