Select Date:

बिहान योजना बनी रीता मिंज की नई उड़ान, 'मिंज बस ट्रांसपोर्ट' से आत्मनिर्भरता की लिखी मिसाल

Updated on 19-07-2026 01:08 PM

एमसीबी। कहते हैं कि यदि मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन मिल जाए तो हर सपना साकार हो सकता है। मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम चनवारीडांड की रहने वाली रीता मिंज ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक तंगी से जूझने वाली रीता मिंज आज बिहान (छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन) की मदद से न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अपने गांव और आसपास की महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई हैं। आज उनका 'मिंज बस ट्रांसपोर्ट'  व्यवसाय सफलता की नई मिसाल बन चुका है।

रीता मिंज वसुंधरा महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। यह समूह 12 जुलाई 2017 को गठित हुआ था। समूह में कुल 10 महिलाएं शामिल हैं, जिन्होंने एक-दूसरे का सहयोग करते हुए आजीविका के नए अवसरों की तलाश की। बिहान मिशन के माध्यम से समूह को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और व्यवसाय शुरू करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिला, जिसने इन महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रखी।

शुरुआत में रीता मिंज एक सामान्य ग्रामीण महिला की तरह परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी और आय के सीमित साधन होने के कारण भविष्य को लेकर चिंता बनी रहती थी। ऐसे समय में उन्होंने बिहान योजना से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लिया। समूह की बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और वित्तीय साक्षरता ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया कि यदि सही दिशा मिले तो वे स्वयं का व्यवसाय भी स्थापित कर सकती हैं।

बिहान योजना के अंतर्गत उनके समूह को पहले 15 हजार रुपये की रिवॉल्विंग फंड (RF) सहायता प्राप्त हुई। इसके बाद 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि (CIF) तथा 3 लाख रुपये का बैंक ऋण (Bank Linkage) उपलब्ध कराया गया। इन सभी वित्तीय सहयोगों के साथ रीता मिंज ने स्वयं भी निवेश कर अपने व्यवसाय को विस्तार दिया। कुल मिलाकर लगभग 1 लाख 40 हजार रुपये की प्रारंभिक निवेश व्यवस्था के आधार पर उन्होंने  'मिंज बस ट्रांसपोर्ट'  की शुरुआत की, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

आज रीता मिंज का बस परिवहन व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह लगभग 80 हजार रुपये तक की आय प्राप्त हो रही है। इससे न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि परिवार की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। अब उन्हें दैनिक आवश्यकताओं या व्यवसाय के लिए किसी साहूकार अथवा निजी ऋणदाता पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

रीता मिंज की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे गांव की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन चुकी है। उन्हें देखकर अनेक महिलाएं भी स्व-सहायता समूहों से जुड़ रही हैं और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। वे समय-समय पर समूह की बैठकों में अन्य महिलाओं को व्यवसाय, बचत और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित भी करती हैं।

बिहान मिशन के अधिकारियों और समूह के सहयोग से रीता मिंज ने यह साबित कर दिया कि यदि इच्छाशक्ति मजबूत हो और शासन की योजनाओं का सही उपयोग किया जाए तो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं भी बड़े सपनों को साकार कर सकती हैं। आज उनका परिवहन व्यवसाय केवल आय का साधन नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बन चुका है।

रीता मिंज का मानना है कि बिहान योजना ने केवल आर्थिक सहायता ही नहीं दी, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने का आत्मविश्वास भी दिया। आज मैं सम्मानपूर्वक अपना व्यवसाय चला रही हूं और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हूं।

आज वसुंधरा महिला स्व-सहायता समूह की यह सफलता यह संदेश देती है कि शासन की योजनाओं का सही लाभ उठाकर ग्रामीण महिलाएं भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती हैं, अपने परिवार की आय बढ़ा सकती हैं और समाज में नई पहचान स्थापित कर सकती हैं। रीता मिंज की यह प्रेरक यात्रा न केवल मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सफलता की एक जीवंत मिसाल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 July 2026
दुर्ग-भिलाई, रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर चंदनडीह के पास जलभराव और सिरसा गेट मार्ग बंद होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कुम्हारी ओवरब्रिज के पास सड़क पर पानी भरने के…
 20 July 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का उत्पात लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात हाथियों का दल जंगल से निकलकर बस्तियों और खेतों तक पहुंच गया। हाथियों ने 6…
 20 July 2026
रायपुर, रायपुर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच पुलिस ने रविवार को बड़ा सर्च और वेरिफिकेशन अभियान चलाया। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित बीएसयूपी कॉलोनी, लाभांडी में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग के…
 20 July 2026
रायपुर, रायपुर के बिजनेसमैन महेंद्र गोयनका 1000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट हुए हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें दिल्ली से पकड़ा और कोर्ट में पेश करने के बाद…
 20 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नाले उफान पर हैं और…
 20 July 2026
बिलासपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के अकलतरी गांव में युवक इंद्रप्रकाश उर्फ गोलू भार्गव की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।…
 20 July 2026
बिलासपुर। धूमा क्षेत्र में जलभराव की समस्या के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर करीब चार घंटे तक चक्काजाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सिरगिट्टी…
 20 July 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दिनभर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में…
 20 July 2026
भिलाई। साइबर ठगी के मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 पुलिस ने म्यूल (किराये के बैंक खाते) उपलब्ध कराने वाले नौ युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमीशन के…
Advt.