Select Date:

कलेक्टर व्यास ने नए शैक्षणिक सत्र में शिक्षा व्यवस्था की कसावट के लिए छात्रावास का किया निरीक्षण

Updated on 19-06-2026 11:29 AM

जशपुरनगर। नए शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ होते ही विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक व्यवस्थाओं का आकलन कर उनमें और अधिक सुधार एवं कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने विभिन्न विद्यालयों एवं छात्रावासों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं एवं छात्रावास संचालन की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में कलेक्टर व्यास ने बुधवार को प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास रौनी, विकासखंड बगीचा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में प्रदर्शित सूचना बोर्ड पर सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक जानकारी के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रमुख संवैधानिक एवं प्रशासनिक पदों पर आसीन व्यक्तियों के नाम अंकित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर का निरीक्षण करते हुए जिन स्थानों पर पंखों की व्यवस्था नहीं है, वहां शीघ्र पंखे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बिजली के अव्यवस्थित एवं खुले तारों को तत्काल व्यवस्थित कराने को कहा, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।

उन्होंने छात्रावास अधीक्षिका सुमित्रा नायक को निर्देशित किया कि जो छात्राएं अभी तक छात्रावास में उपस्थित नहीं हुई हैं, उनसे तथा उनके पालकों से संपर्क स्थापित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही छात्राओं की नियमित उपस्थिति आवश्यक है, जिससे वे अध्ययन-अध्यापन की गतिविधियों में पूर्ण रूप से सहभागी बन सकें और शिक्षा का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें। कलेक्टर ने छात्रावास परिसर, कमरों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इससे विषैले जीव-जंतुओं के खतरे से बचाव किया जा सकेगा। साथ ही छात्रावास में पेयजल की समुचित एवं निर्बाध व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार तोष कुमार सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.