Select Date:

तय हो गई सेमीफाइनल की चार टीम, जानें कब किसकी किससे होगी भिड़ंत

Updated on 25-06-2024 02:38 PM
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की टॉप-4 टीम आखिरकार मिल चुकी है। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत के अफगानिस्तान इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। ग्रुप-1 में सेमीफाइनल की दूसरी बर्थ के लिए बेहद रोमांचक जंग थी। एक स्लॉट के लिए तीन-तीन टीम के बीच कांटे की टक्कर थी, लेकिन अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को बेहद करीबी मुकाबले में हराते हुए बांग्ला टाइगर्स के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया का भी सपना चकनाचूर कर दिया। ऐसे में अब सेमीफाइनल की तस्वीर बिल्कुल साफ हो गई है। आइए हम आपको बताते हैं कि इस हफ्ते दो सेमीफाइनल मैच कब और कहां होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल 2024: कब और कहां होंगे मैच?

पहला सेमीफाइनल मुकाबला 27 जून को साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच ट्रिनिडाड के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजे शुरू होगा। इसी दिन रात 8 बजे दूसरे सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। ये मैच प्रोविडेंस, गुयाना में होगा।2022 में हुए पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में भी भारत की टक्कर सेमीफाइनल से हुई थी। तब अंग्रेजों ने एडिलेड ओवल में खेले गए उस एकतरफा मैच में 10 विकेट से मैदान मारते हुए भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।अफगानिस्तान क्रिकेट का सुनहरा अध्याय
विषमता से सफलता के सफर में अपने क्रिकेट इतिहास का सबसे सुनहरा पन्ना लिखते हुए अफगानिस्तान ने टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के मैच में डकवर्थ लुईस प्रणाली से बांग्लादेश को आठ विकेट से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। जैसे ही नवीनुल हक ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर तस्कीन अहमद का विकेट लिया, उनके साथी खिलाड़ियों से लेकर स्टेडियम में मौजूद समर्थकों तक की आंखें भर आई। कैरेबियाई सरजमीं से काबुल तक क्रिकेटप्रेमियों को भावविभोर करने वाली इस उपलब्धि का कयास क्रिकेट पंडित भी नहीं लगा सके थे। राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध की विभीषिका झेलने वाले देश की ऐसी टीम ने यह कारनामा कर दिखाया, जिसके पास अभ्यास के लिए खुद का मैदान तक नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन को केकेआर के खिलाफ मैच के सुपर ओवर में बैटिंग के लिए भेजा। उन्होंने सुपर ओवर की पहली गेंद का सामना किया और…
 27 April 2026
लखनऊ: इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच में सुपर ओवर भी हुआ, जो केकेआर ने…
 27 April 2026
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का 38वां मैच इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बीते रविवार को खेले गए इस मुकाबले में रोमांच की…
 27 April 2026
नई दिल्ली: ईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
 25 April 2026
जयपुर: आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में होगी। इस मैदान पर यह…
 25 April 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली ने आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में विराट ने 81 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 44 गेंदों की…
Advt.